बाढ को लेकर कार्य योजना तैयार, 98 आपदा मित्रों की सेवा लेगा राजस्व विभाग

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला पंचायत सभागार में सोमवार को संभावित बाढ की तैयारियों की समीक्षा डीएम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डीएम उमेश मिश्रा व एडीएम वित गजेन्द्र कुमार ने बाढ़ की कार्य योजना के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ चौकियां, आश्रय स्थलों, बन्धों एवं बाढ के दौरान फैलने वाली संक्रामक बीमारियों की रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा की।

इस बैठक में विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गयी। जिसके तहत स्पष्ट किया कि कोई जान व माल की हानि न होने पाये। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि यदि बाढ आती है तो इससे निपटने की पूरी तैयारी समय से हो जाये। तहसीलो में उप जिलाधिकारी की जिम्मेदारी होगी कि वें अपने-अपने तहसीलो मे बाढ़ से पूर्व तैयारी के दृष्टिगत किये जा रहे प्रबन्धो एवं आवश्यक व्यवस्थाओ का स्थलीय निरीक्षण समयान्तर्गत कर लें। नगर पालिका, नगर पंचायत एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के नालों व नालियों की सफाई का महत्वपूर्ण कार्य समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। जिससे सम्भावित बाढ़ के दौरान जलप्लावन की स्थिति न बने। उन्होनें कहा कि बाढ़ आते ही राहत सामग्री वितरित की जाये। इस कार्य मे किसी की प्रकार की शिथिलता न की जाये। अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है कि सम्भावित बाढ क्षेत्र में आने वाली सडकों आदि का भी प्राथमिकता के आधार पर सर्वे कराया जाये। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने कहा कि जिले मे 98 आपदा मित्रो का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है इन की आवश्यकतानुसार तैनाती कर ली जाये। सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र मे गोताखोरों को सूचीबद्ध कर ले तथा अस्थाई पम्पिंग सेट की सूची तैयार कर ली जाये। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को यह निर्देश दिया कि जिस तरह जनधन हानि के लिए हम तैयारी कर रहे है उसी तरह पशुओ की देखभाल हेतु समुचित तैयारी कर ली जाए। शिक्षा विभाग के स्कूलो मे जा कर बच्चो को बाढ़, भूकम्प, आग आदि आपदाओ के दौरान क्या करे, क्या ना करे के बारे मे विस्तार से बताया जाये, जिससे कि बच्चे किसी भी आपदा से भयभीत न हो एवं अपना बचाव कर सके। बैठक मे एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी, बीएसए संदीप कुमार, अग्नि शमन अधिकारी अनुराग कुमार, डीआरडीए के पीडी दिग्विजय नाथ, सीडीपीओ संतोष कुमार शर्मा, बीडीओ अक्सीर खान, सिचाई विभाग के अभियंता अनस अली खान, सीवीओ डा. जितेन्द्र गुप्ता, राहत सहायक नासिर हुसैन, आदि उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal