हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज ने अपनी महत्त्वाकांक्षी सेवा योजना के अंतर्गत सोमवार को एक बार पुनः 450 विद्यार्थियों को स्कूल कीट बैग वितरित किए। इस क्रम में स्वामी सत्यमित्रानंद इंटर कॉलेज हरिपुर कला तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोतीचूर के 100 छात्र-छात्राओं को स्कूल कीट प्रदान किए गए। शांतिकुंज परिवार के अनुसार संस्था की अधिष्ठात्री शैल दीदी एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति के मार्गदर्शन में विगत वर्ष हरिद्वार जनपद के विभिन्न राजकीय विद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों के विद्यार्थियों को स्कूल कीट वितरित किए गए थे। इसी सेवा क्रम को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी आवश्यकता के अनुसार यह अभियान निरंतर जारी है।
इस अवसर पर गायत्री विद्यापीठ व्यवस्था मंडल की प्रमुख श्रीमती शैफाली पण्ड्या ने कहा कि शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना केवल सहयोग नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन है। उन्होंने कहा कि संसाधनों के अभाव में किसी भी बालक की शिक्षा बाधित न हो, यही शांतिकुंज परिवार का उद्देश्यों में से एक है। कार्यक्रम में स्वामी सत्यमित्रानंद इंटर कॉलेज के प्राचार्य रविन्द्र सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने शांतिकुंज की इस सेवा भावना की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा इसे समाज के लिए प्रेरणास्पद पहल बताया। इस अवसर पर शान्तिकुंज व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि, जयसिंह यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता






