बेल्जियम की धरती पर डॉ. चिन्मय पंड्या ने कराया गायत्री दीपमहायज्ञ, एंटवर्प में गूंजा वैश्विक संदेश

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के युवा प्रतिनिधि डॉ. चिन्मय पंड्या ने बेल्जियम के ऐतिहासिक नगर एंटवर्प में भव्य गायत्री दीपमहायज्ञ का संचालन किया। विदेशी धरती पर आयोजित इस आध्यात्मिक अनुष्ठान ने भारतीय वैदिक परंपराओं की दिव्यता, सांस्कृतिक गरिमा और अध्यात्म की वैश्विक स्वीकार्यता को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम स्थल दीपों की स्वर्णिम आभा और वैदिक मंत्रोच्चार की पवित्र ध्वनियों से आलोकित हो उठा। प्रत्येक दीप मानो विश्वशांति, वैश्विक सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण और मानवीय मूल्यों की पुनर्स्थापना का संदेश दे रहा था। इस अवसर पर बेल्जियम के युवाओं, नर-नारियों तथा अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धाभाव से दीपमहायज्ञ में भागीदारी की और भारतीय संस्कृति, ऋषि परंपरा तथा सनातन जीवन-दर्शन के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने यह सिद्ध किया कि भारतीय अध्यात्म सीमाओं में बंधा नहीं, बल्कि विश्व मानवता के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका है।
दीपमहायज्ञ के दौरान प्रखर विचारक डॉ. पंड्या ने अपने उद्बोधन में कहा कि दीप केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं, बल्कि आत्मपरिष्कार, सेवा और समर्पण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति अपने भीतर के अज्ञान, स्वार्थ और संकीर्णता के अंधकार को दूर कर लोकमंगल की दिशा में अग्रसर होता है, तभी सच्चे अर्थों में दीपयज्ञ की सार्थकता सिद्ध होती है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने विश्वबंधुत्व की भावना को आत्मसात करते हुए ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के आदर्श को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। बेल्जियम की भूमि पर आयोजित यह दीपमहायज्ञ भारतीय संस्कृति की वैश्विक प्रतिष्ठा और आध्यात्मिक चेतना का सशक्त उदाहरण बन गया।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal