एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा बनी हापुड़ की डीएम, प्रणता ऐश्वर्या होंगी अब नई उपाध्यक्ष

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। योगी सरकार की ओर से किए गए प्रशासनिक स्तर पर बड़े फेरबदल का असर सोमवार को मुजफ्फरनगर में भी दिखाई दिया। सोमवार को चली तबादला एक्सप्रेस की जद में मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष कविता मीणा को नई और बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें अब हापुड जिले का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, उनके स्थान पर अब सीतापुर में बतौर मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात रहीं प्रणता ऐश्वर्या को एमडीए का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है।

बता दें, कविता मीणा भी सीडीओ के पद से ही मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकारण की उपाध्यक्ष बनी थी, जिन्होंने जनपद को इस बीच जहां कई नई सौगात दी है। एमडीए उपाध्यक्ष के रूप में कविता मीणा का मुजफ्फरनगर में करीब दो वर्ष से अधिक का कार्यकाल विकास कार्यों के लिए विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शहर की कई अटकी हुई बड़ी महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने में अहम भूमिका निभाई। वहीं अवैध रूप से कुकुरमुत्ते की तरह हर ओर पनप रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ उनकी सख्ती इस कारोबार में लगे दिग्गजों पर आर्थिक एवं मानसिक रूप से स्पष्ट रूप से देखी गई। अच्छे कार्यों के लिए कविता मीणा को जिले में विशेष रूप से भोपा रोड स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य कराने के साथ जीआईसी मैदान में महाराजा परिक्षित हैप्पीनेस पार्क और डीएम आवास के सामने से सुजडू चुंगी पर कराया गया सौंदर्यकरण एवं पार्क का निर्माण कार्य उनके कार्यकाल की एक प्रमुख उपलब्धियां रही हैं। उनके कार्यकाल में शहर के सौंदर्यकरण और बुनियादी ढांचे के विकास को भी काफी गति मिली थी। अब नई उपाध्यक्ष के रूप में प्रणता ऐश्वर्या के सामने शहर के इन सभी जारी विकास कार्यों को ओर आगे बढ़ाने के साथ हीविकास प्राधिकरण की नई परियोजनाओं को समय से पूरा करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई