डीएवी कॉलेज का 5 दिवसीय शिविर विभिन्न प्रतियोगिताओं के बीच विधिवत संपन्न

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएवी महाविद्यालय के अध्यापक शिक्षा विभाग में चल रहे 5 दिवसीय बीएड स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन विशिष्ट परिचयात्मक प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान प्रात: कालीन बेला में दीक्षा देकर शिविरार्थियों को अंतरराष्ट्रीय संस्था का सदस्य बनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य योगेश त्यागी ने शिविरार्थियों को आशीर्वचन देते हुए समस्त प्रतिभागियों को जीवन में भ्रातृभाव तथा सेवाभाव से ओत प्रोत भावी पीढ़ी के निर्माण हेतु प्रेरणा दी। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला जिला मुख्य आयुक्त ने छात्रों को दृढ़ता व साहस के साथ जीवन की समस्त चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया।


इस दौरान प्रो. सुनीता शर्मा पूर्व विभागाध्यक्षा ने शिविरार्थियों को जीवन में मानवीय मूल्यों को अपनाने हेतु आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. मुकेश चांद जिला आयुक्त रोवर्स, प्रो. सुषमा सैनी समन्वयक रोवर रेंजर्स, माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय, विजय शर्मा जिला आयुक्त (स्काउट), डॉ. राजेश कुमारी जिला आयुक्त (गाइड), सुनील शर्मा जिला कोषाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे। शिविर का संचालन रेणु गर्ग जिला प्रशिक्षण आयुक्त द्वारा किया गया।
इस दौरान अध्यापक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा लोकगीत ‘मेरी नाजुक नरम कलाई रे ‘, ‘नुक्कड़ नाटक- नशा का चक्रव्यूह’, ‘एकल गीत’, ‘ समूह गीत’ आदि विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई। इसके उपरांत फूड प्लाजा का भी आयोजन किया गया। प्रशिक्षक के रूप में भारत भूषण अरोरा, रेणु गर्ग, श्रीमती प्रभा दहिया, अनुज कुमार एवं शिविर प्रभारी डॉ रेखा रानी के अलावा प्रो. सुविता कुमारी, सुरेंद्र पाल, प्रीति अग्रवाल एवं तरुण कुमार आदि ने शिविरार्थियों का उत्साहवर्धन किया। शिविर को सफल बनाने में मुकेश यादव, अनिल सिंह एवं दलनायक अभिनव बालियान एवं दलनयिका मानसी धीमान के साथ छात्र-छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal