मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर भारत में सूर्यदेव की तपिश बीते कई दिनों से बढ़ गई है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी की दस्तक न हर किसी को बेहाल कर दिया है। उधर, मौसम विभाग ने भी प्रचंड गर्मी का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में गर्म मौसम और लू के चलते प्रदेश के कम से कई जिलों में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। इस मांग को लेकर सोमवार को जिले में गर्मी के बीच परिषदीय विद्यालयों का समय बदलने की मांग तेज हो गई है। यूपी के कई जिलों में इस बीच तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने से बच्चों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है, ऐसे में स्कूल समय सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक करने की मांग उठी है।
सोमवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संजीव बालियान ने बीएसए के नाम सौंपे पत्र में कहा कि बढ़ती गर्मी में बच्चे बेहद परेशान हैं। गांवों में गेहूं कटाई के चलते बिजली कटौती हो रही है, जिससे दोपहर में भी कक्षाओं में बैठना मुश्किल हो जाता है। वहीं दूर-दराज से आने वाले बच्चे छुट्टी के समय तेज धूप में घर लौटते हुए इस बीच बीमार पड़ रहे हैं, जिससे उपस्थिति भी प्रभावित हो रही है। बच्चों के स्वास्थ्य और ग्रामीण परिस्थितियों को देखते हुए स्कूल समय बदला जाए। उन्होंने मांग की कि गर्मियों में स्कूल सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्यालय संचालन का समय पांच घंटे तय किया जाए।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता






