पूर्व मुख्यमंत्री की साथ हरिद्वार कुंभ पर चर्चा- रेशू

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत व सत्यप्रकाश रेशू की हरिद्वार कुंभ 2027 पर विस्तृत चर्चा हुई। ताकि प्रयागराज कुंभ की तरह हरिद्वार कुंभ को हर प्रकार की सुविधाओं से परिपूर्ण बनाया जाए। रेशू का हरिद्वार में एक नया कुंभ क्षेत्र बनाने का विचार त्रिवेंद्र सिंह रावत को खूब भाया।
हरिद्वार में नया कुंभ क्षेत्र बिजनौर व लक्सर रोड पर संभव है। दोनों ही रोड शीघ्र से शीघ्र गंगा एक्सप्रेसवे व दिल्ली हरिद्वार एक्सप्रेसवे से जुड़ जायेगे। जिससे हरिद्वार के अंदर व हर की पौड़ी क्षेत्र का यातायात कम हो जायेगा। यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेशू ने हर यात्री को कुंभ में आने से पूर्व स्वयं को कुंभ ऐप पर रजिस्टर्ड करने का सुझाव भी दिया। जिससे यात्री के हर पल की जानकारी आसानी से उपलब्ध रहेगी। साथ ही रजिस्टर्ड तीर्थयात्री का इनश्योरेन्स भी रहेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गंगाजल की पवित्रता, संतों के मंडपों, आम भक्तों के भोजन, सुरक्षा, स्नान, पूजा पर भी विस्तृत चर्चा की। रेशू ने कहा कि महिला भक्तों को हरिद्वार कुंभ में विशेष सुविधाएं मिलनी चाहिए़। ताकि छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक की जिम्मेदारी निभाने वाली महिलाएं हर काम सुलभता से कर सके।
पूर्व मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुंभ को सफल व भव्य बनाने के लिए ऋषिकेश में चल रहे बाईपास मार्ग की चर्चा की। जो अतिशीघ्र बनाकर ऋषिकेश के यातायात बोझ को काम करेंगे। जिससे कुंभ 2027 की भक्त आसानी से चार धाम भी जा सकेगें।

बाढ को लेकर कार्य योजना तैयार, 98 आपदा मित्रों की सेवा लेगा राजस्व विभाग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला पंचायत सभागार में सोमवार को संभावित बाढ की तैयारियों की समीक्षा डीएम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डीएम उमेश मिश्रा व एडीएम वित गजेन्द्र कुमार ने बाढ़ की कार्य योजना के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ चौकियां, आश्रय स्थलों, बन्धों एवं बाढ के दौरान फैलने वाली संक्रामक बीमारियों की रोकथाम की

पालिका सभागार में नामित सदस्यों को दिलाई गई शपथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा बीते दिनों मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद के नामित पांच नए वार्ड सदस्यों ने सोमवार स्वयं को शपथ ग्रहण कर ली। उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम के तहत हुए इस शपथ ग्रहण समारोह में नगर पालिका परिषद सभागार में नव नियुक्त सभासद के रूप में अभिजीत गंभीर,

संतों ने किया पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में संतों ने हरिद्वार आयी राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति महाराज का निरंजनी अखाड़े में भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी निरंजन ज्योति ने कहा कि आदि गुरू

पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने मंडी समिति से की स्ट्रीट वेंडर्स को लाइसेंस दिए जाने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने मंडी समिति प्रशासन से फल सब्जी आदि बेचने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को लाईसेंस दिए जाने की मंाग की है। कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय में मंडी समिति सचिव लवकेश गिरी से मिलकर संजय चोपड़ा ने उत्तराखंड मंडी परिषद की नियमावली के अनुसार शहरी क्षेत्र में

बेल्जियम की धरती पर डॉ. चिन्मय पंड्या ने कराया गायत्री दीपमहायज्ञ, एंटवर्प में गूंजा वैश्विक संदेश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के युवा प्रतिनिधि डॉ. चिन्मय पंड्या ने बेल्जियम के ऐतिहासिक नगर एंटवर्प में भव्य गायत्री दीपमहायज्ञ का संचालन किया। विदेशी धरती पर आयोजित इस आध्यात्मिक अनुष्ठान ने भारतीय वैदिक परंपराओं की दिव्यता, सांस्कृतिक गरिमा और अध्यात्म की वैश्विक स्वीकार्यता को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम स्थल दीपों

शांतिकुंज परिवार ने 450 बच्चों में पुनः बाँटे स्कूल कीट बैग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज ने अपनी महत्त्वाकांक्षी सेवा योजना के अंतर्गत सोमवार को एक बार पुनः 450 विद्यार्थियों को स्कूल कीट बैग वितरित किए। इस क्रम में स्वामी सत्यमित्रानंद इंटर कॉलेज हरिपुर कला तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोतीचूर के 100 छात्र-छात्राओं को स्कूल कीट प्रदान किए गए। शांतिकुंज परिवार के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal