हरिद्वार (रिपोर्टर)। यशवंत सैनी को ज्वालापुर नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा जारी की गयी नगर एवं ब्लॉक अध्यक्षों की सूची के अनुसार ज्वालापुर निवासी यशवंत सैनी को ज्वालापुर नगर अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यशवंत सैनी के संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें चौथी बार ज्वालापुर नगर अध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया है। यशवंत सैनी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया जाएगा। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यशवंत सैनी को बधाई और शुभकामनाएं दी।

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के






