
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अक्षया तृतीया के पर्व पर रविवार को नई मंडी के मनकामेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा-अर्चना का आयोेजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना करते हुए अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि की मन्नतें मांगी। इस दौरान भगवान परशुराम की आरती के साथ ही भोग-प्रसाद का वितरण किया गया।

भक्तिभाव से आयोजित कार्यक्रम में परमधाम न्याय के गुरु चन्द्रमोहन जी ने मंदिर में पहुंच इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने मनु स्मृति पर छिड़े विवाद को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए नशा मुक्ति के लिए युवाओं को आगे आने का आह्वान किया।

भाकियू नेता विकास शर्मा को जान से मारने की धमकी, दो आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम रोनी हरजीपुर में रविवार को पुलिस ने भाकियू नेता को धमकी देने और गाली-गलौज के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार






