जैन कन्या पाठशाला के अध्यक्ष बने राजेश जैन और संजय जैन को मिला सचिव का जिम्मा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रविवार को जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज एवं जैन कन्या पाठशाला (पी.जी.) कॉलेज, मुजफ्फरनगर की प्रबंध समिति का चुनाव निर्विरोघ संपन्न हो गया। इससे पूर्व प्रबंध समिति के आगामी कार्यकाल हेतु निर्वाचन निर्वाचन अधिकारी मोनिका, प्रधानाचार्य, एसडी कन्या इंटर कॉलेज, गांधी कॉलोनी, विभागीय पर्यवेक्षक ललित मोहन गुप्ता, प्रधानाचार्य, राजकीय हाईस्कूल, रसूलपुर, डिग्री कॉलेज के लिए निर्वाचन अधिकारी आशीष जैन प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज, बहादरपुर एवं विभागीय पर्यवेक्षक प्रोफेसर सतीश कुमार, प्रोफेसर, एसडी कॉलेज की देखरेख में निर्विरोध रूप से सम्पन्न हुआ।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन स्थल जैन कन्या पाठशाला (पी.जी.) कॉलेज, मुजफ्फरनगर के प्रांगण मेंं संपन्न हुए चुनाव में नवनिर्वाचित प्रबंध समिति जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष पद पर पंकज जैन (गांधी टैंट हाउस), उपाध्यक्ष राजेश कुमार जैन (2रेनबो विहार), प्रबंधक मनोज जैन (एल.जी. वाले) को निर्विरोध घोषित किया गया। वहीं विपिन जैन (जुगनू) उप प्रबंधक और रविन्द्र कुमार जैन (नावला वाले) को कोषाध्यक्ष तय किए जाने के साथ अंकुर जैन (31 प्रेमपुरी), कंवरसेन जैन, कुलदीप कुमार जैन, राजकुमार जैन, प्रभाष चंद जैन (नावला वाले), वैभव जैन (अंबेहटा वाले) और विजय कुमार जैन (डालडा वाले) को सदस्य के रूप में चुना गया।

रविवार को जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय में संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया के दौरान जैन कन्या पाठशाला (पी. जी.) कॉलेज, मुजफ्फरनगर की नव निर्वाचित प्रबंध समिति में एक बार फिर से जैन समाज के लोगों द्वारा राजेश जैन (गर्ग डुप्लेक्स) को अध्यक्ष और संजय जैन नावला सर्वोत्तम रोलिंग मिल्स को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा नई कार्यकारिणी में महीपाल जैन सर्राफ उपाध्यक्ष, नीरज जैन सर्राफ को सह सचिव और पवन जैन (बसेड़ा वाले को प्रबंध समिति का कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। इसके साथ सदस्यों के रूप में राजेंद्र जैन (जैन नगर), राजीव जैन, योगेंद्र जैन एड, प्रवीण कुमार जैन (चरथावल वाले) और सुगंध जैन एडवोकेट को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जैन समाज से जुड़े इन कॉलेजों की सर्वोच्च संस्था जैन स्कूल कमेटी (रजि.) मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष राजेश जैन एवं सचिव सौरभ जैन (नावला वाले) एवं समस्त प्रबंध समिति द्वारा नवगठित प्रबंध समिति को शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस दौरान संजय जैन (पारस टीएमटी), विनेश जैन, राजीव जैन (प्रेम विहार) विप्लव जैन, रोहित जैन, राजेश जैन, सतीश जैन (नावला वाले) सुशील जैन, विपिन जैन, आशीष जैन (सीए) शुभम जैन, आशीष जैन, राकेश जैन, अमित जैन, एवं समस्त जैन शिक्षण संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा समस्त जैन समाज मुजफ्फरनगर का विशेष योगदान रहा।

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

मुजफ्फरनगर में यूपीआई पेमेंट पर चार्ज के विरोध में व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को दो ज्ञापन सौंपे। एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए यूपीआई के माध्यम से भुगतान लेने वाले व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का चार्ज लगाए जाने के विरोध में सौंपा गया। इस दौरान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई