कृषि अधिकारी की जांच में मिली समिति के गोदाम पर उर्वरक की कालाबाजारी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)।बीते दिनों किसान दिवस में उठी उर्वरक की कालाबाजारी के चलते बीते दिवस जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने जानसठ में ग्रागीण सहकारी समिति लि. (बी-पैक्स) केन्द्र दक्षिणी भलेडी पर उर्वरक के गोदाम का निरीक्षण किया। इस बीच उन्होंने उर्वरक की कालाबाजारी को स्वयं मौके पर पकडा। जांच में समिति के गोदाम पर यूरिया के 301 बैग, डीएपी उर्वरक के 263 बैग कम का अंतर पाया गया। ऐसे में डीएम के आदेश पर जिला कृषि अधिकारी ने समिति के सचिव और गोदाम प्रभारी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है।

जिला कृषि अधिकारी राहुत तेवतिया ने बताया कि खरीफ फसल के अभियान में जिले के कृषकों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उदेश्य से बहुउदेशीय प्राथमिक ग्रागीण सहकारी समिति लि. (बी०पैक्स), जानसठ, केन्द्र दक्षिणी भलेडी में उर्वरक गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में संजीव कुमार, भण्डार प्रभारी उपस्थित मिले। निरीक्षण के समय सम्बन्धित से स्टॉक की जानकारी मांगी, लेकिन संजीव कुमार उक्त स्टॉक से सम्बन्धित कोई भी अभिलेख यथा स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर आदि प्रस्तुत नहीं कर पाए। वहीं न ही बिक्री किये स्टॉक की जानकारी के सम्बन्ध में कृषकों का विवरण प्रस्तुत कर पाये। उपलब्ध स्टॉक पॉस के अनुसार यूरिया 36.045 मै. टन व डीएपी 13.15 मै. टन के सापेक्ष मौके पर 500 बैग यूरिया उर्वरक व डीएपी उर्वरक शून्य पाया। समिति द्वारा यूरिया व डीएपी उर्वरक की कालाबाजारी की गई है। निरीक्षण के दौरान मौके पर उर्वरक स्टॉक यूरिया भौतिक रूप से 500 बैग पाये गये जबकि पॉस मशीन में 36.045 मै. टन (801 बैग) पाया गया व डीएपी उर्वरक भौतिक रूप से शून्य मिला, लेकिन 16 अप्रैल को पॉस मशीन में 13.15 मै. टन (263 बैग) डीएपी पाया गया। इस प्रकार समिति के गोदाम पर यूरिया उर्वरक 301 बैग व डीएपी उर्वरक 263 बैग कम का अन्तर पाया गया। जिससे स्पष्ट हो रहा है कि उक्त स्टॉक समिति द्वारा गलत तरीके से बेच दिया गया अथवा खुर्द-बुर्द कर दिया गया है। इस मामले में समिति के सचिव दिनेश कुमार व गोदाम कीपर संजीव कुमार के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

मुजफ्फरनगर में यूपीआई पेमेंट पर चार्ज के विरोध में व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को दो ज्ञापन सौंपे। एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए यूपीआई के माध्यम से भुगतान लेने वाले व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का चार्ज लगाए जाने के विरोध में सौंपा गया। इस दौरान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई