पालिका में हो गया खेला, गायब हो गये पालिका से आठ कैमरे

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में करीब तीन साल पूर्व अतिक्रमण अभियान के दौरान टीम की सुरक्षा और निर्माण कार्यों की वीडियोग्राफी कराने के उद्देश्य से खरीदे गये 25 बॉडी वॉर्न एवं 03 वीडियो तथा स्टिल कैमरों की बंदरबांट करने का मामला अब जांच के दायरे तक पहंुच गया है। इनमें से आठ कैमरे पालिका से गायब बताये गये हैं। बोर्ड बैठक में चेयरपर्सन और ईओ के सामने सभासदों ने यह मामला उठाते हुए आरोप लगाये थे कि निर्माण विभाग ने पालिका की सम्पत्ति के रूप में इन कैमरों की बंदरबांट कर घपला किया है। इसकी जांच और दोषियों के खिलाफ विभागीय एवं कानूनी कार्यवाही की मांग की गई। इसमें शिकायत के आधार पर ईओ ने निर्माण विभाग से जवाब तलब किया है। निर्माण विभाग का दावा है कि कैमरों की कभी खरीदारी नहीं की गई और न ही ऐसी कोई पत्रावली विभाग के पास मौजूद है।

20 जुलाई को हुई नगरपालिका परिषद् की बोर्ड मीटिंग में भाजपा के सभासद राजीव शर्मा ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के समक्ष पूर्व बोर्ड के कार्यकाल में 25 बॉडी वॉर्न कैमरे और 03 बड़े वीडियो तथा स्टिल फोटोग्राफी कैमरों की खरीद का मामला उठाते हुए जवाब मांगा कि वो कैमरे कहां हैं? सदन में निर्माण विभाग के एई अखंड प्रताप सिंह ने पुख्ता दावा किया था कि ऐसे कोई भी कैमरे कभी खरीदे ही नहीं गये और न ही विभाग के पास ऐसी कोई पत्रावली है। सभासद ने इस मामले में लिखित शिकायत करते हुए ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग की है। सभासद राजीव शर्मा ने बताया कि पूर्व में अंजू अग्रवाल के नेतृत्व वाले बोर्ड के कार्यकाल में 25 बॉडी वॉर्न कैमरों के साथ ही 03 बड़े वीडियो एवं स्टिल फोटोग्राफी कैमरों की खरीद निर्माण विभाग के द्वारा की गई थी। इन कैमरों के रखरखाव और सुरक्षा के लिए निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को कस्टोडियन बनाया गया था। पालिका की सम्पत्ति के रूप में इन कैमरों की सुरक्षा का जिम्मा एई निर्माण का ही था, लेकिन ये कैमरे गायब कर दिये गये हैं। पालिका सूत्रों के अनुसार करीब तीन साल पूर्व तत्कालीन एसएसपी के द्वारा चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल से ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को चैकिंग अभियान के लिए बॉडी वॉर्न कैमरे पालिका स्तर से उपलब्ध कराने के लिए सहयोग मांगा गया था। बोर्ड बैठक में बाकायदा प्रस्ताव लाकर 25 बॉडी वॉर्न कैमरों के साथ ही 03 बड़े कैमरों की टैण्डर आमंत्रित करते हुए मय चार्जर और लीड के साथ खरीदारी की गई थी। इनमें से 20 बॉडी वॉर्न कैमरे पालिका के द्वारा एसएसपी को ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के सहयोगार्थ उपलब्ध करा दिये गये थे। जबकि पांच बॉडी वॉर्न कैमरे और 03 बड़े कैमरों को पालिका में ही रखा गया था। इनमें से एक कैमरा पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, एक कैमरा उनके स्टेनो गोपाल त्यागी को बोर्ड मीटिंग के दौरान लगाने के लिये दिया जाता रहा, जबकि शेष कैमरे कर विभाग के अधिकारियों को अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए दिये गये थे। 03 बड़े वीडियो और स्टिल कैमरे निर्माण विभाग के जेई को इस उद्देश्य से दिये गये थे कि वो निर्माण कार्यों की पूर्व और बाद की स्थिति की वीडियो और फोटोग्राफी कर सकें। बताया कि पालिका से ये आठ कैमरे गायब हैं। सूत्रों का कहना है कि इनमें से कुछ कैमरे अभी भी कर्मचारियों के पास हैं, जिसकी बंदरबांट की गई। मामले में ईओ डा. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि निर्माण विभाग के एई और जेई से मौखिक आधार पर पूछने पर उन्होंने कैमरों की खरीदी से इंकार किया है। ऐसी कोई पत्रावली भी विभाग के पास होने से मना किया जा रहा है, लेकिन चूंकि बोर्ड मीटिंग में सभासद द्वारा लिखित शिकायत दी गई, इसके लिए सहायक अभियंता निर्माण अखंड प्रताप से इसको लेकर जवाब मांगा गया है। यदि इसमें शिकायत सही पाई गई तो दोषियों के खिलाफ कार्यवाही भी की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय परिसर एवं कारागार में मनाया योग दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर एवं जिला कारागार में योग कर योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर, स्वास्थ्य विभाग, आईटीसी एवं सुनहरा कल एनजीओ ने संयुक्त रूप से स्वच्छता महाभियान के तहत नवोदय नगर और न्यायालय परिसर स्वच्छता अभियान

दो अज्ञात युवकों पर आईफोन चोरी का आरोप, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर क्षेत्र में एक व्यक्ति का आईफोन चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजलोक कॉलोनी, रानीपुर मोड़ निवासी विजय शर्मा ने कोतवाली ज्वालापुर में दी तहरीर में बताया कि 2 जून की शाम उनका

घर से निकली किशोरी लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर क्षेत्र से एक 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जुर्स कंट्री निवासी नितिन घिंगरा ने कोतवाली ज्वालापुर में दी तहरीर में बताया कि उनकी भतीजी सतोषी सिंह उर्फ सोनी

वास्तव में भारत की धरोहर है योग-श्रीमहंत रविंदपुरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने योग किया और सभी से योग को अपनाने का आह्वान किया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्राचीन भारतीय ऋषि मुनियों द्वारा प्रतिपादित योग भारत की धरोहर है। नियमित रूप से योग

राष्ट्र की एकता अखण्डता कायम रखने में संत महापुरूषों की अहम भूमिका-साध्वी ऋतम्भरा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साध्वी ऋतम्भरा ने भूपतवाला स्थित अखण्ड दयाधाम पहुंचकर महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज ने भेंटवार्ता की। साध्वी ऋतम्भरा ने कहा कि राष्ट्र की एकता अखण्डता कायम रखने में संत महापुरूषों की हमेशा अहम भूमिका रही है। प्राचीन काल में अनेक प्रमुख संतों ने पूरे देश का भ्रमण कर समाज में व्याप्त कुप्रथाओं को दूर

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं योग दिवस श्रद्धा के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal