जिले की तीन नगर पंचायतों को गौशालाओं के लिए मिले 53.25 लाख

Share :

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार द्वारा कान्हा गौशाला व बेसहारा पशु आश्रय योजना के तहत जनपद की तीन नगरीय निकायों को 50 लाख से ज्यादा की धनराशि निराश्रित गौवंशीय पशुओं की देखरेख के लिए जारी कर दी है। इस राशि से गौशालाओं में पशुओं के लिए चारा-भूसा की व्यवस्था की जायेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निराश्रित गौवंशों की देखभाल के लिए आश्रय स्थलों के रूप में गौशाला का संचालन कराया गया है। इनमें से नगरीय क्षेत्रों में निकायों के द्वारा गौशाला चलाई जा रही हैं। इसमें प्रदेश सरकार के द्वारा कान्हा गौशाला व बेसहारा पशु आश्रय योजना के अन्तर्गत गौशालाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना में प्रदेश की 21 गौशालाओं को 6 करोड़ 81 लाख 34 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त की है। यह धनराशि शासन की मंजूरी के बाद नगरीय निकाय निदेशालय द्वारा निकायों को जारी कर दी है। निदेशक अनुज कुमार झा ने इसके लिए आदेश जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि जनपद मुजफ्फरनगर में नगर पंचायत बुढ़ाना को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कान्हा गौशाला व बेसहारा पशु आश्रय योजना के अन्तर्गत 32.39 लाख, नगर पंचायत सिसौली को 13.27 लाख और नगर पंचायत भोकरहेडी को 7.59 लाख रुपये अवमुक्त किये गये हैं। तीनों नगर पंचायतों को कुल 53.25 लाख रुपये मिले हैं। इस धनराशि को गौशाला में पशुओं के लिए चारा-भूसा का प्रबंध करने के लिए खर्च किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की मुख्य थीम स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग योग फॉर हेल्दी एजिंग है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को ध्यान में रखते हुए आज योग दिवस के शुभ अवसर पर श्रीराम कॉलेज के परिसर में कॉलेज प्राचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में भव्य योग शिविर का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय परिसर एवं कारागार में मनाया योग दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर एवं जिला कारागार में योग कर योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर, स्वास्थ्य विभाग, आईटीसी एवं सुनहरा कल एनजीओ ने संयुक्त रूप से स्वच्छता महाभियान के तहत नवोदय नगर और न्यायालय परिसर स्वच्छता अभियान

दो अज्ञात युवकों पर आईफोन चोरी का आरोप, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर क्षेत्र में एक व्यक्ति का आईफोन चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजलोक कॉलोनी, रानीपुर मोड़ निवासी विजय शर्मा ने कोतवाली ज्वालापुर में दी तहरीर में बताया कि 2 जून की शाम उनका

घर से निकली किशोरी लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर क्षेत्र से एक 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जुर्स कंट्री निवासी नितिन घिंगरा ने कोतवाली ज्वालापुर में दी तहरीर में बताया कि उनकी भतीजी सतोषी सिंह उर्फ सोनी

वास्तव में भारत की धरोहर है योग-श्रीमहंत रविंदपुरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने योग किया और सभी से योग को अपनाने का आह्वान किया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्राचीन भारतीय ऋषि मुनियों द्वारा प्रतिपादित योग भारत की धरोहर है। नियमित रूप से योग

राष्ट्र की एकता अखण्डता कायम रखने में संत महापुरूषों की अहम भूमिका-साध्वी ऋतम्भरा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साध्वी ऋतम्भरा ने भूपतवाला स्थित अखण्ड दयाधाम पहुंचकर महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज ने भेंटवार्ता की। साध्वी ऋतम्भरा ने कहा कि राष्ट्र की एकता अखण्डता कायम रखने में संत महापुरूषों की हमेशा अहम भूमिका रही है। प्राचीन काल में अनेक प्रमुख संतों ने पूरे देश का भ्रमण कर समाज में व्याप्त कुप्रथाओं को दूर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal