मुजफ्फरनगर। देशभर में अपने गानों के माध्यम से चर्चा के केन्द्र में आए हरियाणा के प्रसिद्ध गायक मासूम शर्मा को जनपद के व्यापारी नेता संजय मिश्रा ने जन्मदिन पर हार्दिक बधाई प्रेषित की।

हरियाणा के प्रसिद्ध गायक ब्राह्मण शेर मासूम शर्मा को उनके आवास ब्राह्मण निवास जींद हरियाणा पर जन्म दिन की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए संजय मिश्रा ने इस बीच उनके गानों की तारीफ करते हुए दीर्घायु होने की मंगल कामना की। इसके साथ ही हर तरह से गायक मासूम शर्मा को सपोर्ट का आश्वासन भी दिया। इस दौरान संजय मिश्रा के अलावा मुख्य रूप से रवि शर्मा, रमन शर्मा, रोहित शर्मा, प्रसिद्ध गायक काला डिग्गल एवं महाराज सिंह आदि भी वहां पर उपस्थित रहे।
बता दें मासूम शर्मा हरियाणा के बेहतरीन सिंगर्स में से एक हैं। उनके गाने लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। मासूम शर्मा की आवाज का जादू लोगों के सिर सपना चौधरी और विक्की काजला के ऊपर फिल्माए गए गाने ‘इंग्लिश मीडियम’ के बाद से चढ़ा था। मासूम के कुछ फेमस गानों में ‘भगत आदमी था’, ‘2 नंबरी’, ‘जेल ब्याली’, ‘ट्यूशन बदमाशी’ सहित कई मौजूद हैं।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






