मंत्री संग चेयरपर्सन ने 11.40 लाख से कराया गौशाला मार्ग द्वार का जीर्णोद्धार

Share :

मुजफ्फरनगर। कई वर्षों से उपेक्षा का शिकार होकर दयनीय स्थिति में पड़े शहर के मौहल्ला गौशाला मार्ग के मुख्य द्वार का जीर्णोद्धार कराने के साथ चेयरपर्सन ने इसे विकास की एक सौगात के रूप में जनता को समर्पित करने का काम किया। इस दौरान नगर विधायक एवं योगी सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने संयुक्त रूप से फीता काटकर गौशाला मार्ग द्वार का लोकार्पण करते हुए क्षेत्र के लोगों की बरसों पुरानी मांग पूर्ण कराने का काम किया। खुशी के मौके पर लोगों ने यहां पर आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया।
शामली रोड स्थित गौशाला मौहल्ले के काली नदी रोड मुख्य मार्ग पर बरसों पूर्व लोगों ने आपसी चंदा एकत्र कर एक गेट बनाने का काम किया था, लेकिन राजनीतिक द्वेष एवं उठा पटक शुरू हो जाने के कारण यह मुख्य द्वार उपेक्षा का शिकार हो गया और इस निर्माण कार्य को रोक दिया था। बीते दिनों पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से सभासद के साथ लोगों ने भेंटकर मुख्य द्वार निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग की थी। इस कड़ी में उनके विशेष प्रयासों ने इसे पूर्ण कराकर दिखाया।

मंगलवार रात्रि गौशाला मार्ग के मुख्य द्वार को पालिका द्वारा जनता को समर्पित कर दिया गया। यहां जश्न जैसे माहौल के बीच मुख्य अतिथि योगी सरकार में कौशल विकास व्यावसायिक शिक्षा एवं उद्यमिता विकास विभाग के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने फीता काटने के साथ नारियल फोड़कर मुख्य द्वार का लोकार्पण किया। क्षेत्रीय लोगों ने दोनों अतिथियों का स्वागत करते हुए अभिनंदन किया। बरसों की मुराद पूरी होने पर लोगों ने मिठाई बांटते हुए आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि शहर के वार्ड 28 के मौ. गौशाला के मुख्य मार्ग पर क्षतिग्रस्त द्वार के निर्माण का कार्य पालिका द्वारा राज्य वित्त आयोग से प्राप्त राशि से कराया गया है। इसका निर्माण दो चरणों में कुल 11.40 लाख रुपये के बजट से पूर्ण किया गया है। पहले चरण में मुख्य ढांचा तैयार किया गया, जिस पर 5.18 लाख खर्च हुए और दूसरे चरण में गेट के मुख्य ढांचे पर पत्थर लगवाने के साथ ही इसके शिखर पर श्रीकृष्ण मंदिर स्थापित कराते हुए पूर्ण किया है, जिस पर 6.22 लाख रुपये खर्च हुए हैं। उन्होंने इसे जनता के लिए पालिका की सौगात बताते हुए कहा कि शहर के विकास की यह रफ्तार रुकने नहीं दी जायेगी। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा नेता गौरव स्वरूप, वार्ड सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, योगेश मित्तल, मोहित मलिक, विजय चिंटू, प्रशांत कुमार, भाजपा नेता संजय गर्ग, सुनील तायल, श्रीमोहन तायल, जगदीश पांचाल, राधे वर्मा, मनुप्रिय मजदूर, अमित वाल्मीकि, अलका शर्मा, आशुतोष गुप्ता व अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई