थप्पड़ प्रकरण: अब बदलेगा पीड़ित छात्र का स्कूल, कोर्ट ने दिए निर्देश

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खुब्बापुर के नेहा पब्लिक स्कूल में हुए थप्पड़ प्रकरण को लेकर गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस बीच पीड़ित छात्र की वर्तमान स्थिति को लेकर बीईओ ने रिपोर्ट कोर्ट में दी। सुप्रीम कोर्ट ने पीड़ित छात्र के घर और शहर के शारदेन स्कूल की दूरी अधिक होने के चलते आरटीई के तहत शिक्षा विभाग को छात्र का आसपास के सबसे बेहतर स्कूल में प्रवेश कराने के निर्देश दिए। नए सत्र में छात्र को प्रवेश कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है। कोर्ट में सुनवाई की अगली तिथि तीन फरवरी लगाई गई है।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव खुब्बापुर में स्थित नेहा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या द्वारा बीते वर्ष स्कूल में वहां पढ़ने वाले छात्र को अन्य छात्रों से थप्पड़ लगवाए थे। इस बीच में छात्र को लेकर टिप्पणी भी की गई थी, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर उस वक्त वायरल होने के बाद मामला बढ़ जाने के बाद यह मुद्दा विदेशों तक छाया रहा। इस चर्चित मामले में पूर्व प्रधानमंत्री के पौत्र ने सुप्रीम कोर्ट में रिट दाखिल की थी, जिसके बाद कोर्ट ने मामले में संज्ञान लिया। विशेषज्ञों ने टीम ने पहुंचकर पीड़ित छात्र के साथ स्कूल के अन्य छात्रों की कई दिन तक काउंसलिंग की। वहीं कोर्ट के संज्ञान के बाद छात्र का दाखिला नगर के सीबीएसई स्कूल शारदेन में करा दिया गया। करीब एक वर्ष से अधिक समय से वह इसी पब्लिक स्कूल में पढ़ रहा है। गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट में बीईओ किरण यादव ने प्रक्रिया की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में प्रेषित की, जिसमें एक बिंदु यह रखा गया कि छात्र की घर व विद्यालय की दूरी करीब 25 किमी है, जिसमें शिक्षा विभाग परिवहन खर्च भी देता है। छात्र अपने पिता के साथ दुपहिया वाहन से आता-जाता है। इस महत्वपूर्ण बिंदु को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने छात्र का प्रवेश उसके घर के आसपास के क्षेत्र में स्थित सबसे बेहतर स्कूल में कराने के निर्देश दिए हैं।

इन्होंने कहा-
खतौली बीईओ किरण यादव ने बताया कि नए सत्र में छात्र का दाखिला उनके आसपास के स्कूल में कराया जाएगा, जिसमें लिए करीब 15 से 20 स्कूलों की सूची विभाग से निकलवाई गई है। उन्होंने बताया कि मामले की अगली सुनवाई के लिए तीन फरवरी की तिथि निर्धारित हुई है। उधर, सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह के मामले को लेकर राज्य सरकार के लिए भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal