हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट की दावेदारी कर रहे भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री शिवा चौहान के समर्थकों ने उनके पक्ष में माहौल बनाना शुरू कर दिया है। समर्थक स्थानीय प्रत्याशी की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। पार्टी हाईकमान के समक्ष दावेदारी पेश कर चुके शिवा चौहान लगातार हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ समस्याओं को हल कराने में भी सहयोग कर रहे हैं। शिवा चौहान बिजली, पानी, सड़क, जंगली जानवरों से फसलों के बचाव आदि मुद्दों को गंभीरता से उठा रहे हैं। शिवा चौहान ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत के कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे हैं। शिवा चौहान की सक्रियता से उनके समर्थक उत्साहित हैं। शिवा चौहान ने कहा कि पार्टी के लिए समर्पित भावना से काम करने साथ पार्टी की रीती नीतियों का भी प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा की जनता भी स्थानीय प्रत्याशी के समर्थन में है। स्थानीय को मौका मिलेगा तो वह जनता के बीच 24 घंटे उपलब्ध होगा।

लक्ष्मण विहार स्थित राजवंशी धर्मशाला में विजय दशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लक्ष्मण विहार स्थित राजवंशी धर्मशाला में विजय दशमी का पर्व बड़े हर्षौल्लास के साथ मनाया गया जिसकी अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद गर्ग तथा संचालन महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीद राजा रतन चंद जी की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके






