हरिद्वार (रिपोर्टर)। साफ सफाई और रखरखाव के लिए गंगनगर मंगलवार की आधी रात से बंद कर दी जाएगी। वार्षिक बंदी के दौरान गंगनगर में हरिद्वार से लेकर कानपुर तक साफ सफाई और मेंटिनेंस का कार्य किया जाएगा। हरिद्वार में आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के लिहाज से भी गंगा बंदी महत्वपूर्ण है। पानी का बहाव रुकने से गंगनहर के किनारे करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में प्रस्तावित घाटों के निर्माण कार्यों में तेजी आएगी।

गंगनहर बंद होने का असर मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, एनसीआर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पड़ सकता है, जहां पेयजल और सिंचाई के लिए नहर के पानी पर निर्भरता है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी ने बताया कि हर वर्ष की तरह दशहरे से लेकर दीपावली तक गंगनहर का पानी इस वर्ष भी बंद किया जाएगा। साफ-सफाई और मेंटेनेंस का कार्य पूरा होने के बाद दीपावली की रात को फिर से गंगनहर में जलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

लक्ष्मण विहार स्थित राजवंशी धर्मशाला में विजय दशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लक्ष्मण विहार स्थित राजवंशी धर्मशाला में विजय दशमी का पर्व बड़े हर्षौल्लास के साथ मनाया गया जिसकी अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद गर्ग तथा संचालन महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीद राजा रतन चंद जी की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके






