‘बिना आरटीओ पंजीकरण’ के नाम पर बेची जा रही इलेक्ट्रिक स्कूटियों की जाँच, दो स्कूटियाँ तकनीकी परीक्षण हेतु जब्त

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में पंजीकरण से छूट प्राप्त होने के दावे के साथ बेची एवं संचालित की जा रही इलेक्ट्रिक स्कूटियों की जाँच हेतु अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ‘बिना आरटीओ पंजीकरण’ अथवा ‘बिना लाइसेंस’ के नाम पर बेचे जा रहे वाहन वास्तव में निर्धारित तकनीकी एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप हों। जाँच के दौरान कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटियों में पंजीकरण से छूट वाली श्रेणी के लिए निर्धारित गति एवं मोटर पावर संबंधी मानकों के उल्लंघन के प्रथमदृष्टया संकेत मिले। इस पर दो इलेक्ट्रिक स्कूटियों को विस्तृत तकनीकी निरीक्षण एवं परीक्षण हेतु जब्त किया गया। इन वाहनों को बेचने वाले संबंधित विक्रेताओं से स्पष्टीकरण भी माँगा गया है। तकनीकी जाँच में वाहनों की अधिकतम गति, मोटर की निर्धारित पावर, संबंधित मॉडल के परीक्षण प्रमाणपत्र तथा प्रमाणित तकनीकी विनिर्देशों से वाहन की वास्तविक स्थिति का मिलान किया जाएगा। यह भी जाँचा जाएगा कि वाहन में गति बढ़ाने अथवा उसकी तकनीकी क्षमता बदलने के लिए कोई परिवर्तन तो नहीं किया गया है।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि केवल वाहन के इलेक्ट्रिक होने अथवा विक्रेता द्वारा उसे ‘नॉन आरटीओ’ बताने से पंजीकरण से छूट नहीं मिल जाती। ऐसी छूट निर्धारित शर्तों और अधिकृत परीक्षण संस्था के प्रमाणन पर निर्भर करती है। छूट की शर्तें पूरी न करने वाले वाहनों पर पंजीकरण, उपयुक्त ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा तथा अन्य लागू वैधानिक आवश्यकताओं का पालन करना आवश्यक है। निर्धारित सीमा से अधिक गति से चलने वाली स्कूटियों को कम गति वाला वाहन समझकर खरीदना और चलाना सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम उत्पन्न कर सकता है। विशेष रूप से नाबालिग एवं अनुभवहीन चालक अचानक बढ़ने वाली गति, मोड़ अथवा आपात स्थिति में वाहन पर नियंत्रण खो सकते हैं। इससे चालक के साथ पीछे बैठे व्यक्ति, पैदल यात्रियों और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं को भी गंभीर चोट लगने का खतरा रहता है। वाहन की प्रमाणित क्षमता के विपरीत गति बढ़ाने या मोटर, कंट्रोलर एवं अन्य तकनीकी उपकरणों में अनधिकृत बदलाव करने से उसकी सुरक्षित संचालन क्षमता प्रभावित हो सकती है। अधिक गति पर वाहन रोकने के लिए अधिक दूरी की आवश्यकता होती है और टक्कर होने पर चोट की गंभीरता भी बढ़ सकती है। इसलिए पंजीकरण से छूट का दावा करके अधिक गति वाले वाहन बेचना केवल दस्तावेजों का विषय नहीं, बल्कि लोगों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है।
अभिभावकों एवं खरीदारों से अपील की गई है कि वे केवल मौखिक आश्वासन या विज्ञापन के आधार पर इलेक्ट्रिक स्कूटी न खरीदें। खरीद से पहले संबंधित मॉडल का अधिकृत परीक्षण प्रमाणपत्र, अधिकतम गति, मोटर पावर तथा पंजीकरण से छूट का आधार विक्रेता से प्राप्त करें। बच्चों के लिए वाहन खरीदते समय उसकी वास्तविक तकनीकी क्षमता और लागू आयु एवं ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी प्रावधानों की जानकारी अवश्य लें। विक्रेताओं को चेतावनी दी गई है कि वाहनों की गति, पावर अथवा पंजीकरण की आवश्यकता के संबंध में ग्राहकों को भ्रामक जानकारी न दें। तकनीकी परीक्षण एवं प्राप्त स्पष्टीकरण के आधार पर उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित विक्रेताओं एवं अन्य उत्तरदायी व्यक्तियों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम, 1988 तथा संबंधित नियमों के लागू प्रावधानों के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

नैनीताल ने अल्मोड़ा को 4-0 से हराकर अंडर-14 बालिका फुटबॉल का खिताब जीता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेल महाकुम्भ 2026-27 के अंतर्गत मा० मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बालिका अंडर-14 वर्ग का फाइनल मुकाबला अल्मोड़ा जनपद एवं नैनीताल जनपद की टीम के मध्य खेला गया। रोमांचक मुकाबले में नैनीताल जनपद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अल्मोड़ा जनपद की टीम को 4-0 के

कुंभ-2027 के लिए सुदृढ़ हो रहा हरिद्वार का सड़क तंत्र

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला-2027 को दिव्य एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने के साथ श्रद्धालुओं के सुगम, सुरक्षित और निर्बाध आवागमन के लिए हरिद्वार के सड़क तंत्र को व्यापक रूप से सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके लिए कुंभ नगरी हरिद्वार की आंतरिक सड़कों और इससे जुड़े प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण के कार्य

जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर में आज को समाजशास्त्र विभाग द्वारा ‘विकसित भारत – सपनों का भारत 2047’ के अंतर्गत चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हेतु जागरूकता अभियान का सफल एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभाग की छात्राओं ने अत्यंत उत्साह के साथ

विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय, कैराना में अंतर महाविद्यालयीय कराटे टूर्नामेंट का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय, कैराना में अंतर महाविद्यालयीय कराटे टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में एस.डी. कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं

श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा के प्रसंग ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद वेंकट हॉल में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के मधुर भजनों से हुआ। श्रीवृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य श्री धर्मेंद्र उपाध्याय जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी तथा गोवर्धन पूजा का अत्यंत

स्मित मच्छार के साहस से मिली प्रेरणा, संस्कृति महोत्सव में भागवन्ती की बहनों ने रचा गौरव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय शिक्षा समिति पश्चिमी प्रांत उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और संस्कारों का उत्कृष्ट परिचय देते हुए विभागीय संस्कृति महोत्सव में शानदार सफलता अर्जित की। छात्राओं की इस उपलब्धि पर मंगलवार को विद्यालय की प्रार्थना सभा में उन्हें सम्मानित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal