हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना कनखल पुलिस ने घर-घर जाकर क्षेत्र में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम जानी और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की निगरानी करने और दिक्कत होने पर तत्काल सहायता करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों का अनुपालन करते हुए कनखल कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र मे अभियान चलाते हुए घर-घर जाकर वरिष्ठ नागरिकों और अकेले रह रहे ऐसे बुजुर्ग जिनके बच्चे विदेशों या दूसरे शहरों में रहते हैं, का हालचाल पूछा और किसी भी परेशानी होने पर सहायता का भरोसा दिलाया। वरिष्ठ नागरिकों और बुजुर्गो ने पुलिस अभियान की सराहना की है।

12 टायरा ट्रक चोरी मामले में पुलिस ने किए दो आरोपी गिरफ्तार, जंगल में छिपाया ट्रक बरामद
हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने माईनिंग चेक पोस्ट से 12 टायरा ट्रक चोरी के मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर ट्रक बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार ट्रक की कीमत 35 लाख रूपए है। 24 अगस्त को कोतवाली श्यामपुर क्षेत्रांर्गत माईनिंग चेक पोस्ट से ट्रक






