हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने माईनिंग चेक पोस्ट से 12 टायरा ट्रक चोरी के मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर ट्रक बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार ट्रक की कीमत 35 लाख रूपए है। 24 अगस्त को कोतवाली श्यामपुर क्षेत्रांर्गत माईनिंग चेक पोस्ट से ट्रक चोरी कर लिया गया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद एसआई गगन मैठाणी के नेतृत्व में जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने प्रकाश में आए दो संदिग्धों शहजाद परवेज पुत्र अमीनुद्दीन निवासी मोहल्ला मुगलशाह व हबीब खां पुत्र प्यारे खां निवासी मोहल्ला किला थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद उनकी निशानदेही पर गैंडीखाता गुर्जर बस्ती के पास जंगल में छिपाया गया ट्रक बरामद कर लिया। आरोपियों ने ट्रक की पहचान छिपाने के लिए उस पर लगी नंबर प्लेट हटा दी थी। बरामदगी की कार्रवाई के दौरान बीएनएसएस की धारा 105 के प्रावधानों का अनुपालन करते हुए ई-साक्ष्य एप के माध्यम से पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी की गई और ट्रक के चेसिस एवं इंजन नंबर का सत्यापन किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, एसआई मनोज रावत, लालढांग चौकी प्रभारी एसआई गगन मैठाणी, चंडीघाट चौकी प्रभारी एसआई देवेन्द्र तोमर, एएसआई रविन्द्र गौड़, हेडकांस्टेबल शेर सिंह, कांस्टेबल राहुल देव, संदीप रावत, मनमोहन सैनी, विनीत कुमार, एसओजी कांस्टेबल वसीम शामिल रहे।

हरिद्वार पुलिस ने घर-घर जाकर जाना बुजुर्गो का हाल
हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना कनखल पुलिस ने घर-घर जाकर क्षेत्र में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम जानी और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की निगरानी करने और दिक्कत होने पर तत्काल सहायता करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों का अनुपालन करते






