अमेरिकन आश्रम की संपत्ति पर कब्जे का आरोप, समाजसेवी नितिन यादव ने दिया धरना

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ गया है। आश्रम की जमीन पर कब्जे और खुर्द-बुर्द का आरोप लगाते हुए शिव नगर रानीगली निवासी समाजसेवी नितिन यादव यदुवंशी ने अमेरिकन आश्रम के गेट के सामने प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान नितिन यादव ने आरोप लगाया कि कुछ भू-माफियाओं द्वारा अमेरिकन आश्रम की संपत्ति पर कब्जा कर उसे खुर्द-बुर्द करने का प्रयास किया जा रहा है। आश्रम की कई बीघा जमीन को दूसरी प्रॉपर्टी में मिलाकर रातों-रात सीमेंट की दीवार खड़ी कर दी गई है और आश्रम की भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। नितिन यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस संपत्ति की जल्द जांच नहीं होती है तो अमेरिकन आश्रम से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक क्षेत्रवासियों के साथ पैदल मार्च निकाला जाएगा। समाजसेवी कपिल जौनसारी और हिमांशु वर्मा ने कहा कि पिछले कई सालों से इस संपत्ति पर लोग कब्जा करना चाहते हैं। पहले भी हमारें द्वारा हरिद्वार जिला मजिस्ट्रेट और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर संपत्ति पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। शिव नगर गली निवासी दिनेश खड़का, ओम मलिक और रितेश ने कहा कि हरिद्वार प्रशासन को अमेरिकन आश्रम की संपत्ति पर कब्जा करने वालों की जांच करनी चाहिए और उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जा मुक्त कराना चाहिए। इस दौरान प्रर्दशन करने वालों में शिवकुमार राजपूत, शुभम जोशी, लव पांडे, करन पंत, मोनू राजपूत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

एनसीसी गर्ल्स सीनियर विंग में 39 छात्राओं का चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर में 26 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में एनसीसी गर्ल्स विंग में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। चयन प्रक्रिया में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्राओं की शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं योग्यता का परीक्षण किया गया। एनसीसी गर्ल्स विंग में प्रवेश के लिए

एमजी पब्लिक स्कूल में स्पिक मैके ने कराया ओडिसी नृत्य कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल में भारतीय शास्त्रीय कलाओं और सांस्कृतिक विरासत से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से स्पिक मैके मुजफ्फरनगर चौप्टर की ओर से ओडिसी नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध ओडिसी नृत्य कलाकार प्रभात कुमार स्वाईं और उनके साथ सह कलाकार नृत्यांगना स्वागतिका साहू ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति

यूपी–जापान हेल्थकेयर पार्टनरशिप: निवेश, मेडिकल एजुकेशन, रोबोटिक्स और स्किल्ड मैनपावर पर बना रोडमैप

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश और जापान के बीच हेल्थकेयर, मेडिकल एजुकेशन, रोबोटिक्स, फार्मा, मेडिकल टेक्नोलॉजी, स्किल डेवलपमेंट तथा कुशल मानव संसाधन के क्षेत्र में सहयोग को नई गति देने की दिशा में शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल में आयोजित यूपी–जापान हेल्थकेयर एंड केयर इकॉनमी पार्टनरशिप के सेक्टोरल सेशन में व्यापक मंथन हुआ।

दवा व्यापार में दिन प्रतिदिन बढ़ रही समस्याओं को लेकर चर्चा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला परिषद मार्केट में संगठन के जिला कोऑर्डिनेटर सुधीर मटरोजा के प्रतिष्ठान आसू फार्मा पर शुक्रवार को मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के कुछ पदाधिकारियों की एक आम बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर दवा व्यापार में दिन प्रतिदिन बढ़ रही समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों की

श्रीराम कॉलेज का पत्रकारिता विभाग नए छात्रों के स्वागत को तैयार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज (ऑटोनॉमस) के जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग नए सत्र में नामांकित छात्रों के स्वागत को तैयार है। सत्र 2026-27 में विभाग द्वारा संचालित बैचलर ऑफ जर्नलिज्म ओर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म में राज्य के अलग अलग जिलों के अलावा दूसरे राज्यों के बच्चों ने भी नामांकन कराया है। विभाग के हेड

डीएवी जगजीतपुर के खिलाडियों का बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सीबीएसई बास्केटबॉल क्लस्टर-19 चैंपियनशिप 16 से 21 अगस्त तक दिव्या पब्लिक स्कूल, थाना भवन, दिल्ली में आयोजित की गई। जिसमें डीएवी, जगजीतपुर, हरिद्वार की अंडर-14 आयु वर्ग के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। टीम में शामिल बच्चे अमोघ पाण्डेय, अध्ययन पंवार, तेजस शर्मा, आदित्य ममगई, पीयूष बिष्ट,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal