हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रवणनाथ नगर स्थित श्रीगुरू सेवक निवास उछाली आश्रम में कांवड़ सेवा शिविर अनवरत रूप से जारी है। आश्रम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत विष्णुदास महाराज के नेतृत्व में आश्रम के संत और सेवादार शिवभक्तों की सेवा में जुटे हैं। कांवड़ियों को चाय, नाश्ता, भोजन और पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। सोमवार को भारी बरसात के बीच भी शिविर जारी रहा। श्रीमहंत विष्णुदास ने बताया कि कांवड़ लेकर कठिन पैदल यात्रा करने वाले शिवभक्तों की सेवा साक्षात भगवान शिव की पूजा के समान हैं। श्रीमहंत विष्णुदास महाराज ने शिवभक्तों से धार्मिक नियमों के साथ पुलिस और प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील भी की। महंत प्रेमदास, महंत सीताराम दास, महंत कन्हैया दास, स्वामी राघवेन्द्र दास, पुनीत दास, अमन दास, सुभाष जसवाणी, सुरेश खेड़ा, रमेश खनेजा सहित आश्रम के अन्य सेवादार कांवड़ियों की सेवा में योगदान कर रहे हैं।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10






