हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने के साथ पुलिस बिछड़ों को परिजनों से मिलाने में भी सराहनीय भूमिका निभा रही है। ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने सूझबूझ और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए कांवड़ियों की भीड़ में पिता से बिछड़ गए एक 12 वर्षीय बालक को परिजनों से मिला दिया। ग्राम जलालपुर ग्रेटर नोएडा निवासी रोशन 12 वर्षीय पुत्र शिव के साथ कांवड़ लेने आए थे। वापस लौटते समय कांवड़ मार्ग पर शिव पिता से बिछड़ गया। ड्यूटी पर तैनात प्रशिक्षु सौरभ चौधरी ने बालक को परेशान अवस्था में देखा तो सूझबूझ और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए उससे परिजनों के संबंध में जानकारी लेकर तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद प्रशिक्षु सौरभ चौधरी ने शिव को उसके पिता रोशन से मिलवा दिया। पुत्र को सुरक्षित पाकर पिता ने राहत की सांस ली और एसआई सौरभ चौधरी का आभार व्यक्त किया।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10






