देहरादून (रिपोर्टर)। उत्तराखंड के पवित्र हरेला पर्व के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने हेतु केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (CBOA) एवं ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (AIBOC), उत्तराखंड इकाई द्वारा लच्छीवाला नेचर पार्क, देहरादून में भव्य वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केनरा बैंक के देहरादून एवं हरिद्वार क्षेत्र के बड़ी संख्या में अधिकारियों, AIBOC के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शीबा सहाजन, महाप्रबंधक, केनरा बैंक रहीं। उनके साथ क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून एवं हरिद्वार के वरिष्ठ अधिकारी गांधी, एम. गांधी, शिशिर कुमार एवं एस.वी.के. रेड्डी भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे प्रयासों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।
यह वृक्षारोपण अभियान सीबीओए उत्तराखंड के अध्यक्ष श्शार्दुल धौंडियाल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिनकी प्रेरणा और दूरदृष्टि से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर एआईबीओसी उत्तराखंड के सचिव श्री इंद्र सिंह रावत ने भी उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण में सामूहिक प्रयासों के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के 100 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। साथ ही, स्वर्गीय श्री विपिन कुमार, प्रबंधक, केनरा बैंक की स्मृति में उनकी समर्पित सेवाओं एवं अमूल्य योगदान को श्रद्धांजलि स्वरूप एक विशेष पौधा भी रोपित किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती अंकिता कंडारी, श्री अनुज भट्ट, श्री मयंक तिवारी एवं श्री विनय नैथानी सहित अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके समर्पण, सहयोग एवं उत्कृष्ट समन्वय से कार्यक्रम का सफल संचालन संभव हो सका।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने रोपित पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। यह सफल वृक्षारोपण अभियान CBOA एवं AIBOC उत्तराखंड की पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा।

कर्मयोगी कल्याणकारी समिति ने की पीड़ित महिला को न्याय दिलाने की मांग
हरिद्वार (रिपोर्टर)। कर्मयोगी कल्याणकारी समिति ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर दहेज के लिए प्रताड़ित की जा रही महिला को न्याय दिलाने की मांग की है। ज्ञापन प्रेषित करने के दौरान कर्मयोगी कल्याण समिति की अध्यक्ष पूनम वाल्मीकि ने कहा कि कनखल निवासी महिला निधि गर्ग ने अपने पति पर






