कर्मयोगी कल्याणकारी समिति ने की पीड़ित महिला को न्याय दिलाने की मांग

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कर्मयोगी कल्याणकारी समिति ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर दहेज के लिए प्रताड़ित की जा रही महिला को न्याय दिलाने की मांग की है। ज्ञापन प्रेषित करने के दौरान कर्मयोगी कल्याण समिति की अध्यक्ष पूनम वाल्मीकि ने कहा कि कनखल निवासी महिला निधि गर्ग ने अपने पति पर उसे और उसके परिवार को दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए समिति से मदद की गुहार लगायी है। निशि गर्ग ने यह भी आरोप लगाया है कि उसने पुलिस को शिकायत भी दी। लेकिन उसकी शिकायत को दर्ज नहीं किया गया। पूनम वाल्मीकि ने कहा कि आधुनिक युग और सभ्य समाज में पढ़ी लिखी महिलाओं का भी शोषण होना चिंता का विषय है। पीड़ित महिला की शिकायत दर्ज नहीं किया जाना इससे भी अधिक चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कर्मयोगी कल्याणकारी समिति हमेशा पीड़ितों के साथ खड़ी रही है। महिलाओं का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी पक्ष आर्थिक और राजनैतिक रूप से सशक्त है और अपने खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहता है। इसलिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर पीड़ित महिला को न्याय दिलाने की मांग करते हुए पुलिस महानिदेशक को कार्यवाही करने के निर्देश देने का निवेदन किया गया है। यदि इस संबंध में शासन स्तर से कोई उचित कार्रवाई नहीं की गयी तो संगठन आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा। ज्ञापन देने वालों में प्रवीण वाल्मीकि, विनोद, राम अवतार, विकास बेनीवाल, मनोज, सतीश वाल्मीकि, राजेश, आनंद कांगड़ा, मूलचंद, ओमबीरी, ममता रानी, सरोज, रेखा, पूजा, सन्नी आदि शामिल रहे।

केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (CBOA) एवं AIBOC द्वारा लच्छीवाला नेचर पार्क में हरेला वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

देहरादून (रिपोर्टर)। उत्तराखंड के पवित्र हरेला पर्व के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने हेतु केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (CBOA) एवं ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (AIBOC), उत्तराखंड इकाई द्वारा लच्छीवाला नेचर पार्क, देहरादून में भव्य वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केनरा बैंक के देहरादून

भगत सिंह चौक रेलवे अंडरपास के नीचे जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालाकों ने झेली परेशानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बृहष्पतिवार को हुई मूसलाधार बरसात के चलते भगत सिंह चौक रेलवे अंडरपास में जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हर साल बरसात के दौरान रेलवे अंडरपास के नीचे जलभराव की स्थिति बनती है। लेकिन दशकों से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया

नशे में कांवड़ियों और राहगीरों के साथ अभद्रता कर रहे दिल्ली के युवकों का पुलिस ने किया शांति भंग में चालान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशे में कावंड़ियों और राहगीरों से अभद्रता कर रहे दिल्ली के चार युवकों को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया और शांति भंग में चालान कर दिया। मामला कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र के रघुनाथ मॉल के नजदीक का है। नशे में धुत्त आकाश पुत्र राकेश निवासी खानपुर दिल्ली, विशाल पुत्र रमेश कुमार नई

महामंडलेश्वर डॉ. संतोषानंद महाराज ने किया कांवड़ प्राथमिक उपचार सेवा शिविर का शुभारंभ

हरिद्वार (संतोष कुमार)। संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट द्वारा उत्तराखंड संस्कृति विश्वविद्यालय के समीप प्रागड़ नहर पटरी पर आयोजित कांवड़ प्राथमिक उपचार सेवा शिविर का शुभारंभ ट्रस्ट के संरक्षक, अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर के महामंडलेश्वर परमपूज्य स्वामी डॉ. संतोषानंद महाराज ने फीता काटकर किया। शुभारंभ अवसर पर महाराज ने कांवड़ियों का चंदन तिलक

पी.आर.पब्लिक स्कूल में युवा नेतृत्व को मिला सम्मान, इन्वेस्टीचर सेरेमनी में गूँजी* *जिम्मेदारी की शपथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पचेंडा रोड स्थित पी.आर.पब्लिक स्कूल में आज आयोजित इन्वेस्टीचर सेरेमनी गरिमा, उत्साह एवं अनुशासन का अनुपम संगम रही। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, आत्मविश्वास तथा सेवा-भाव का विकास करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के

महिला सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता पर आयोजित सेल्फ डिफेंस कार्यशाला में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज मुजफ्फरनगर के महिला सहायता प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं में महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “आत्मरक्षा से बढ़ेगा आत्मविश्वास” विषय पर माँ सरस्वती सभागार में एक प्रभावशाली सेल्फ डिफेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई