पी.आर.पब्लिक स्कूल में युवा नेतृत्व को मिला सम्मान, इन्वेस्टीचर सेरेमनी में गूँजी* *जिम्मेदारी की शपथ

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पचेंडा रोड स्थित पी.आर.पब्लिक स्कूल में आज आयोजित इन्वेस्टीचर सेरेमनी गरिमा, उत्साह एवं अनुशासन का अनुपम संगम रही। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, आत्मविश्वास तथा सेवा-भाव का विकास करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक अशोक सिंघल और प्रधानाचार्य अनघ सिंगल ने छात्र परिषद के नव-निर्वाचित सदस्यों को बैज एवं सैशे पहनाकर सम्मानित किया। इसके उपरांत विद्यालय कप्तान, उपकप्तान, हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन तथा विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों ने ईमानदारी, अनुशासन, समर्पण और निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली। शपथ ग्रहण करने वाले छात्र छात्राओं में कक्षा 9 से 12 के छात्र-छात्राओं में हेड बॉय नमन सिंघल, हेड गर्ल रितिका, डिप्टी हेड गर्ल आर्या कौशिक, डिप्टी हेड ब्वॉय ओम प्रताप सिंह, क्राफ्ट क्लब सेक्रेटरी नैना सूजी, आरुष रोहल, मीडिया क्लब सेक्रेटरी जानवी चौधरी, आतिश पाल, कल्चरल क्लब सेक्रेटरी मन्नत हसीजा, नैंसी पाल, आर्ट क्लब सेक्रेटरी अंशिका धीमान, खुशी चौधरी, स्पीच क्लब सेक्रेटरी स्नेहा बहरा, निकुंज, डिबेट क्लब सेक्रेटरी राधिका शर्मा, वैष्णवी सिंघल, स्पोर्ट्स क्लब सेक्रेटरी अनुभव सिंघल वाइस कैप्टन सर्व, नोवा हाउस कैप्टन अक्षरा गर्ग, वाइस कैप्टन खुशी पाल, सेज हाउस कैप्टन स्नेहा पांडे, वाइस कैप्टन राधिका, अपेक्स हाउस कैप्टन कनिका शर्मा, वाइस कैप्टन सौम्या उपाध्याय, जील हाउस कैप्टन रौनक मित्तल, वाइस कैप्टन कार्तिक चौहान, कक्षा 6 से 8 के छात्र छात्राओं में आर्ट एंड क्राफ्ट क्लब अरसी, केशव, कल्चरल क्लब वैभवी, ईशानी डिबेट्स क्लब रावि, उत्कर्ष स्पोर्ट्स कैप्टन आरव कौशिक, अंशिका धीमान अपेक्स हाउस से शिवांश गर्ग, वंश धीमान जील हाउस से धैर्य भारद्वाज, कनक, नोवा हाउस से अथर्व गोयल, आराध्या शर्मा, सेज हाउस से अवनी शर्मा, शौर्य मलिक आदि के नाम शामिल रहे। शपथ ग्रहण के दौरान पूरा वातावरण जोश, आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।
स्कूल प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ने अपने संबोधन में कहा कि “नेतृत्व केवल अधिकार प्राप्त करना नहीं, बल्कि दूसरों के लिए आदर्श बनकर सेवा करने का अवसर है।” उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे सदैव सत्यनिष्ठा, अनुशासन, विनम्रता और परिश्रम को अपने जीवन का आधार बनाएं तथा विद्यालय का नाम नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ।
स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र परिषद विद्यालय की रीढ़ होती है। यह मंच विद्यार्थियों को नेतृत्व, निर्णय क्षमता, टीमवर्क और उत्तरदायित्व का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन कर विद्यालय के गौरव में निरंतर वृद्धि करेंगे। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, उत्साह और गरिमामय वातावरण देखने योग्य रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल नेतृत्व की कामना की गई। राष्ट्रीय गान के साथ समारोह का समापन हुआ। आज कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में दिव्या शर्मा, प्रवीण कुमार, शंकर शर्मा, अनुपम सैनी, राखी पाल, चेतना मल्हन, प्रियांशी राजपूत आदि का विशेष योगदान रहा।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा

सादगी से मनाया गया साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस

हरिद्वार (हरिद्वार)। श्री अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज की परम शिष्या साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और हनुमान जी को 56 भोग लगाया गया।

धर्मशालाओं पर यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा नगर आयुक्त को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्मशालाओं पर कूड़ा संग्रह के नाम पर प्रति कमरे के हिसाब से लगाए जा रहे यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी व मनोज सैनी ने कहा कि कूड़ा संग्रह

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को वितरित की पुस्तकें

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भला इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को ज्ञान विज्ञान की पुस्तकें वितरित की। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एवं डा.अजय अग्रवाल ने कहा कि

जल निकासी, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा नगर आयुक्त और एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित गंगोत्री विहार कालोनीवासियों ने जल निकासी, सड़क पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की समस्या को लेकर पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा के नेतृत्व में नगर आयुक्त एवं एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान विदित शर्मा ने कालोनी में मुख्य नाले पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण किए जाने

आईआईटी दिल्ली से Virtual Lab Nodal Centre की स्वीकृति के पश्चात कार्यशाला आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर को आईआईटी दिल्ली द्वारा Virtual Lab Nodal Centre स्थापित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को Virtual Lab की सुविधाओं, कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता से परिचित कराने के उद्देश्य से 16 सितंबर को एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई