महिला सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता पर आयोजित सेल्फ डिफेंस कार्यशाला में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज मुजफ्फरनगर के महिला सहायता प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं में महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “आत्मरक्षा से बढ़ेगा आत्मविश्वास” विषय पर माँ सरस्वती सभागार में एक प्रभावशाली सेल्फ डिफेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। राष्ट्रीय स्तर के किक बॉक्सर राखी सूर्यदेव एवं जूडो-कराटे खिलाड़ी महक ने छात्राओं को आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया तथा विभिन्न परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित रखने के प्रभावी उपायों की जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षकों ने लाइव प्रदर्शन के माध्यम से आत्मरक्षा के अनेक कौशल सिखाए, जिनमें छात्राओं ने पूरे उत्साह एवं रुचि के साथ सहभागिता की। अधिवक्ता आराध्या चौधरी ने विधि के अनेक नियमों से छत्राओं को अवगत कार्य और विकट परिस्थितयों में उनके प्रयोग की जानकारी दी l इस अवसर पर छात्राओं ने आत्मरक्षा से संबंधित अनेक जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक छात्रा के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास, साहस, आत्मनिर्भरता एवं विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने महिला सहायता प्रकोष्ठ के इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. रिम्पल पुंडीर ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक कौशल से सशक्त बनाना तथा उनमें आत्मविश्वास का संचार करना है, जिससे वे प्रत्येक परिस्थिति में अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।
डॉ. महिमा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. महिमा ने किया। कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन प्रो. अरुणिमा ने किया, जबकि सभागार की आकर्षक साज-सज्जा की व्यवस्था डॉ. सविता ने संभाली। कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएँ प्रो. शुची अग्रवाल एवं डॉ. सविता ने अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सम्यक रूप से संपन्न कराईं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर अलका बंसल का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद एवं आभार कार्यक्रम समन्वय डॉक्टर महिमा द्वारl व्यक्त किया गया।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा

सादगी से मनाया गया साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस

हरिद्वार (हरिद्वार)। श्री अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज की परम शिष्या साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और हनुमान जी को 56 भोग लगाया गया।

धर्मशालाओं पर यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा नगर आयुक्त को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्मशालाओं पर कूड़ा संग्रह के नाम पर प्रति कमरे के हिसाब से लगाए जा रहे यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी व मनोज सैनी ने कहा कि कूड़ा संग्रह

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को वितरित की पुस्तकें

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भला इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को ज्ञान विज्ञान की पुस्तकें वितरित की। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एवं डा.अजय अग्रवाल ने कहा कि

जल निकासी, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा नगर आयुक्त और एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित गंगोत्री विहार कालोनीवासियों ने जल निकासी, सड़क पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की समस्या को लेकर पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा के नेतृत्व में नगर आयुक्त एवं एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान विदित शर्मा ने कालोनी में मुख्य नाले पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण किए जाने

आईआईटी दिल्ली से Virtual Lab Nodal Centre की स्वीकृति के पश्चात कार्यशाला आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर को आईआईटी दिल्ली द्वारा Virtual Lab Nodal Centre स्थापित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को Virtual Lab की सुविधाओं, कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता से परिचित कराने के उद्देश्य से 16 सितंबर को एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई