10 दीर्घकालीन व्यवसायों में प्रशिक्षण प्रवेश हेतु अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य ने बताया है कि शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद के राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित व्यवसायों एवं टाटा टैक्नोलॉजी के सहयोग से जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित हो रहे 10 दीर्घकालीन व्यवसायों में प्रशिक्षण सत्र 2026 में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए वेबसाइट http%//www.scvtup.in को खोलना होगा तथा उस पर बने हुए लिंक Online Submission of Application for Admission for Session 2026-27 for Government/Private ITI” पर क्लिक कर पहले अपना फार्म भरना होगा। अभ्यर्थी को ऑनलाईन आवेदन से पूर्व OTP से मोबाईल नंबर का सत्यापन कराना होगा। फार्म भरने के पश्चात उसे “Preview” वाले पृष्ठ पर अंकित Proceed For Payment के लिंक पर क्लिक कर ऑनलाईन भुगतान करना होगा। ऑनलाईन भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इन्टरनेट बैंकिग/यू०पी०आई० के माध्यम से किया जा सकता है, जिस हेतु यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया व स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के पेमेन्ट गेटवे की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आवेदन शुल्क का भुगतान होने पर अभ्यर्थी अपने फार्म का प्रिंट आउट ले सकेगा।
अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन में की गयी प्रविष्टियों में हुई कतिपय त्रुटियों के संशोधन हेतु 02 दिन (48) घण्टे का समय दिया जायेगा। ऑनलाईन आवेदन में सहायता हेतु विवरणी ई-फार्म में वेबसाइट www.scvtup.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी विवरणी को पूर्ण रूप से या आवश्यकता के अनुसार विवरणी का कोई भाग प्रिंट कर सकते हैं या डाउनलोड कर सकता है। ऑनलाईन आवेदन की सुविधा दिनाक 04.08.2026 तक रात्रि 12.00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया है कि निर्धारित प्रवेश पंजीकरण शुल्कः देय है।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा

सादगी से मनाया गया साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस

हरिद्वार (हरिद्वार)। श्री अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज की परम शिष्या साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और हनुमान जी को 56 भोग लगाया गया।

धर्मशालाओं पर यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा नगर आयुक्त को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्मशालाओं पर कूड़ा संग्रह के नाम पर प्रति कमरे के हिसाब से लगाए जा रहे यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी व मनोज सैनी ने कहा कि कूड़ा संग्रह

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को वितरित की पुस्तकें

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भला इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को ज्ञान विज्ञान की पुस्तकें वितरित की। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एवं डा.अजय अग्रवाल ने कहा कि

जल निकासी, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा नगर आयुक्त और एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित गंगोत्री विहार कालोनीवासियों ने जल निकासी, सड़क पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की समस्या को लेकर पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा के नेतृत्व में नगर आयुक्त एवं एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान विदित शर्मा ने कालोनी में मुख्य नाले पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण किए जाने

आईआईटी दिल्ली से Virtual Lab Nodal Centre की स्वीकृति के पश्चात कार्यशाला आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर को आईआईटी दिल्ली द्वारा Virtual Lab Nodal Centre स्थापित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को Virtual Lab की सुविधाओं, कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता से परिचित कराने के उद्देश्य से 16 सितंबर को एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई