संसार में करुणा एवं मैत्री भाव का संचार करने के लिए अवतार लेते हैं भगवान-स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती ने कहा कि संसार में करुणा एवं मैत्री भाव का संचार करने के लिए भगवान स्वयं अवतरित होते हैं। जबकि मनुष्य को कर्म करने के लिए जन्म लेना पड़ता है। भगवान के जन्मोत्सव में जिन भक्तों को सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होता है। उनका परिवार सदैव संतान सुख से ओतप्रोत रहता है। राजा गार्डन स्थित श्री हनुमान मंदिर सत्संग भवन में व्यास पूर्णिमा के उपलक्ष में आयोजित भागवत कथा में भगवान के अवतार का वर्णन करते हुए स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती ने भगवान श्रीकृष्ण को श्रीहरि का संपूर्ण अवतारी बताते हुए कहा कि एक साथ दो माता एवं दो पिता को पुत्र रूप में दर्शन देकर अभिभूत करने का काम भगवान ही कर सकते हैं। इससे पूर्व वामन अवतार एवं नरसिंह अवतार की कथा के साथ ही श्रीराम जन्म की कथा का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। सभी भक्तों ने भगवान के बालरूप की आरती उतार कर विश्व कल्याण की कामना की तथा आयोजकों ने माखन मिश्री का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया।

वाह री मुजफ्फरनगर पुलिस! इंसाफ मांगने वालों पर ही कर दी मुकदमों की बरसात

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना तितावी क्षेत्र के ग्राम हैदरनगर जलालपुर में दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद इंसाफ की आवाज उठाना ग्रामीणों को भारी पड़ता नजर आ रहा है। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल बस ड्राइवर की कथित लापरवाही से हुई भीषण दुर्घटना में दो मासूमों की जान जाने के

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से एक माह चलेगा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के तहत सेवा, जनकल्याण और जनसंपर्क से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर के गांधी नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल नियुक्त होने पर डॉ. दिनेश शर्मा जी से की आत्मीय भेंट, दी हार्दिक बधाई

लखनऊ (रिपोर्टर)। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के माननीय उपराज्यपाल के रूप में नियुक्त किए जाने पर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज लखनऊ स्थित आवास पर पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता आदरणीय दिनेश शर्मा से आत्मीय भेंट कर उन्हें इस महत्वपूर्ण संवैधानिक दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। मंत्री

भाई के हत्यारों से बदला लेने की फिराक में था आरोपी

पिस्टल और कारतूस समेत संदिग्ध गिरफ्तार, 32 बोर की दो पिस्टल और 10 कारतूस बरामद हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने पिस्टल और कारतूस समेत एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का इरादा जमानत पर छूटे भाई के हत्यारों से बदला लेने का था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट

वोविनाम राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण सहित छह पदक जीते

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जम्मू में 4 से 6 सितम्बर को आयोजित 15वीं राष्ट्रीय वोविनाम चैंपियनशिप में आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया

वसुधैव कुटुम्बकम् फाउंडेशन एवं ब्लड वालंटियर्स ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिक्षक दिवस के अवसर पर वसुधैव कुटुम्बकम् फाउंडेशन एवं ब्लड वालंटियर्स हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रानीपुर मोड़ स्थित होटल में आयोजित शिविर में 116 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, अंजू सचदेवा एवं करण मल्होत्रा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई