हरिद्वार (रिपोर्टर)। कनखल के पौराणिक एवं ऐतिहासिक झंडा चौक के सौंदर्यकरण को लेकर व्यापारियों में भ्रम की चर्चाओं को दूर करने के उद्देश्य से प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग, शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, कनखल शहर अध्यक्ष योगेश भारद्वाज ने अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती से भेंटवार्ता की और भ्रम को दूर किया। जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कहा कि हरिद्वार के पौराणिक क्षेत्र कनखल के ऐतिहासिक झंडा चौक सुधारीकरण एवं सौंदर्यकरण का निर्णय प्रशंसनीय है। झंडा चौक कनखल को उसकी धार्मिक पहचान, महत्व और गरिमा के अनुसार संवारा जाएगा। व्यापारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ नहीं होगी। ना ही अधिग्रहण किया जाएगा। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि गंगा कॉरिडोर का फैसला व्यापारियों के हित में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णायक निर्णय अवश्य ही जनता के हित में लाभकारी सिद्ध होंगे। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि पौराणिक महत्व बरकरार रहेगा। देश दुनिया से श्रद्धालु भक्त हरकी पैड़ी एवं कनखल में धार्मिक क्रियाकलाप के लिए पहुंचते हैं। ऐतिहासिक झंडा चौक का सौंदर्यकरण पहली बार किया जा रहा है। जिससे निश्चित रूप से क्षेत्र के लोगों एवं व्यापारियों को वाहनों के जाम से भी राहत मिलेगी। भेंटवार्ता के दौरान अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती ने भी व्यापारियों के भ्रम को दूर करते हुए आश्वासन दिया।

वाह री मुजफ्फरनगर पुलिस! इंसाफ मांगने वालों पर ही कर दी मुकदमों की बरसात
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना तितावी क्षेत्र के ग्राम हैदरनगर जलालपुर में दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद इंसाफ की आवाज उठाना ग्रामीणों को भारी पड़ता नजर आ रहा है। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल बस ड्राइवर की कथित लापरवाही से हुई भीषण दुर्घटना में दो मासूमों की जान जाने के






