मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है।
थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी। उक्त पोस्ट से सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना के दृष्टिगत थाना बुढाना पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके बाद बुढाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की पहचान सुनिश्चित की गई तथा शनिवार 27 जून 2026 को बुढ़ाना क्षेत्र के ग्राम जौला निवासी आसिफ़ मलिक उत्तर हबीब को गिरफ्तार किया गया।

श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और सी-डैक दिल्ली के साथ एमओयू
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर एवं सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक), दिल्ली के मध्य शैक्षणिक एवं तकनीकी सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) संपन्न हुआ। इस समझौते से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण, कौशल विकास, ज्ञान-विनिमय तथा तकनीकी एवं औद्योगिक क्षेत्र में






