मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों के कर कमलों से एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट योजना के आवेदकों को टूलकिट वितरित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील दर्शन जिला महामंत्री भाजपा एवं सुधीर जी पूर्व जिला मंत्री भाजपा द्वारा सभी से राज्य सरकार एवं भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी सोमप्रकाश, उद्योग विभाग से सलीम अहमद, ब्रज भूषण मौजूद रहे।

श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और सी-डैक दिल्ली के साथ एमओयू
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर एवं सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक), दिल्ली के मध्य शैक्षणिक एवं तकनीकी सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) संपन्न हुआ। इस समझौते से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण, कौशल विकास, ज्ञान-विनिमय तथा तकनीकी एवं औद्योगिक क्षेत्र में






