महानगर कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया महिला आरक्षण के नाम देश को गुमराह करने आरोप

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने भाजपा पर महिला आरक्षण के मुद्दे पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अमन गर्ग ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण के मुद्दे पर देश की जनता को गुमराह कर रही है। जबकि सच्चाई यह है कि महिला आरक्षण बिल 2023 में ही संसद में सर्वसम्मति से पारित हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने राजनीतिक लाभ के लिए महिला आरक्षण के नाम पर डीलिमिटेशन बिल पास कराना चाहती थी। ताकि मनमाने तरीके से सीटों की संख्या बढ़ाने के साथ परिसीमन कर सके। लेकिन एकजुट विपक्ष ने नहीं ऐसा नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि बिल पारित नहीं होेने पर सरकार कांग्रेस और विपक्ष पर महिला विरोधी होने का झूठा नेरेटिव गढ़ने का प्रयास कर रही है। अमन गर्ग ने कहा कि भाजपा महिलाओं के प्रति दोहरी मानसिकता रखती है। उत्तराखंड में चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड, हरिद्वार में शांतरशाह कांड, उन्नाव और हाथरस मामले इसका उदाहरण हैं। कुछ समय पूर्व ही हरिद्वार की एक भाजपा की महिला नेत्री द्वारा मां बेटी के रिश्ते को कलंकित करने का मामला भी सामने आ चुका है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर कहा कि सरकार उत्तर और दक्षिण के राज्यों को आपस में लड़ाना चाहती थी। कांग्रेस की मांग है कि सरकार 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल को लागू करे और संसद और विधानसभाओं की वर्तमान सीटों के आधार पर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दे। पूरा विपक्ष इसमें सरकार का सहयोग करेगा। राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर देश को भ्रमित कर रही है। संसद में जो बिल लाया गया वह महिला आरक्षण नहीं बल्कि सीटों की संख्या बढ़ाने का बिल था। भाजपा किसी भी तरह से सत्ता में बना रहना चाहती है। इसलिए अपनी सुविधा के अनुसार सीटों की बढ़ाना चाहती थी। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिला सशक्तिकरण के पक्ष में रही है और महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर भाजपा की नीयत साफ नहीं है। भाजपा की नीयत साफ होती तो 2023 में महिला आरक्षण बिल लागू कर देती। प्रैसवार्ता में पूर्व पार्षद राजीव भार्गव, नलिनी दीक्षित, पार्षद हिमांशु गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal