सफाई कर्मचारियों की भर्ती में स्थानीय लोगों को दी जाए वरीयता-कन्हैया चंचल

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने नगर आयुक्त नंदन कुमार एवं मेयर प्रतिनिधि सुभाषचंद को ज्ञापन सौंपकर संविदा सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। पहाड़ी जन कल्याण ट्रस्ट की अध्यक्ष मुस्कान नेगी, जनहित संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौधरी एवं हिंदू रक्षक दल के राष्ट्रीय प्रमुख नवीन अग्रवाल ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए शीघ्र पूरा करने की मांग की है। नगर आयुक्त को 18 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष कन्हैया चंचल ने कहा कि दैनिक संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए। नगर निगम में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को बीमा, पीएफ, इएसआई का लाभ दिया जाए। सफाई कर्मचारियों की भर्ती में स्थानीय लोगों को वरीयता दी जाए। मृतक आश्रितों को नौकरी दी जाए। सेवानिवृत्ति कर्मचारियों का बकाया भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। जनहित संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौधरी एवं पहाड़ी जन कल्याण ट्रस्ट की अध्यक्ष मुस्कान नेगी ने कहा कि शहर को स्वच्छ सुंदर बनाए रखने में सफाई कर्मचारी निर्णायक भूमिका निभाते हैं। विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर कर्मचारी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। नगर निगम के अधिकारियों को कर्मचारियों की मांगों का संज्ञान लेते हुए तत्काल समाधान करना चाहिए। मुस्कान नेगी ने कहा कि शिक्षित, योग्य एवं अनुभवी कर्मचारियों की तैनाती के साथ पदोन्नति भी दी जाए। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण प्रदान किए जाएं। ठेका प्रथा को समाप्त किया करने के साथ कर्मचारियों की वेतन संबंधी समस्याओं को हल किया जाए। कर्मचारियों को हाउस टैक्स, वॉटर टैक्स, बिजली बिलों से मुक्त किया जाए। हिंदू रक्षक दल के राष्ट्रीय प्रमुख नवीन अग्रवाल ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए। उन्होंने कहा कि कम वेतन पर काम कर रहे संविदा कर्मचारी आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। लेकिन नियमित करने के नाम पर उन्हें आश्वासन दिए जा रहे हैं। सभी संविदा सफाई कर्मचारियों को तत्काल नियमित किया जाए। जिससे उन्हें राहत मिल सके। कन्हैया चंचल ने बताया कि मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है। मेयर प्रतिनिधि सुभाषचंद ने भी समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने का आश्वासन कर्मचारियों को दिया। इस दौरान ओमवती, बबीता, शकुंतला, ममता, अनीता, रीना, गुड्डु, सीमा, अनीता, सुरेंद्र, बीना, वंदना, मुकेश, आरती, जोगेंद्र, सोनिया, आशु, उमेशचंद पाण्डेय, आशीष कालरा, मुकेश डिबिया, कमलजीत, किरण पारचा, बबीता पवार, मुकेश, श्यामसिंह सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal