एमएससी(रसायन विज्ञान) तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम हुआ घोषित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज के बेसिक साइंस विभाग के छात्रों ने एमएससी (रसायन विज्ञान) के तृतीय सेमेस्टर में शत प्रतिशत रिजल्ट देकर सफलता का परचम लहराया। एमएससी (रसायन विज्ञान) के तृतीय सेमेस्टर की मेरिट सूची में अंशुल चौधरी, अंशिमा सैनी, फरहीन ने संयुक्त रूप से 8.80. सीजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान, कुमारी आकांक्षा, इरम खान दोनो ने 8.40 सीजीपीए प्राप्त कर संुयक्त रूप से द्वितीय स्थान और दीपाली और चिल्सी ने 8.0 सीजीपीए प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मेरिट सूची में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने इस सफलता का श्रेय भगवान, माता-पिता एव अध्यापकों को देते हुये उनका धन्यवाद दिया। उन्होंनें बताया कि सफलता प्राप्त करने में अध्यापकों ने बहुत सहयोग दिया है।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने विद्यार्थियों द्वारा उच्चतम अंक प्राप्त करने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंनें विभाग के सभी प्रवक्ताओं को उनके सतत प्रयासों के लिए सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार की सफलताओं के आकाश को छूने की आशा व्यक्त की।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डॉ. अशोक कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। संकाय के सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आर्शीवाद देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि विद्यार्थियों ने शिक्षकों का मान बढ़ाया है।
इस अवसर पर बेसिक साइंस संकाय की डीन डा० पूजा तोमर ने बताया कि बेसिक साइंस विभाग में बीएससी (पीसीएम), बीएससी (सीबीजेड), एमएससी (रसायन विज्ञान), एमएससी (वनस्पति विज्ञान), एमएससी (जंतु विज्ञान) एवं एमएससी (गणित) पाठ्यक्रम का संचालन महाविद्यालय में हो रहा है जिसमें विद्यार्थी उच्चतम अंक प्राप्त कर शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे है।
छात्रों को सम्मानित करने के मौके पर महाविद्यालय के निदेशक डा० अशोक कुमार, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा प्रेरणा मित्तल, डीन एकेडमिक्स डा० विनीत कुमार शर्मा, डा० ऋषभ भारद्वाज एवं प्रवक्ता डा० राहुल आर्य, डा० मनोज मित्तल, मीनल मान, हर्षिता शर्मा, विवेक कुमार, अंजलि गोयल, सचिन शर्मा, रमा मेडियन, महक नाज़, आशीष तिवारी, राहुल कुमार आदि ने सभी को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal