मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय मे फंडामेंटल्स ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन: हैंड्स ऑन ट्रेनिंग विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ बुधवार को महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा महाविद्यालय के स्ववित्त पोषित विभाग में स्थित स्किल डेवलपमेंट सेंटर में किया गया। कार्यशाला के पहले दिन विद्यार्थियों ने एमएस वर्ड, दूसरे दिन माइक्रोसॉफ्ट एक्सल एवं तीसरे व अंतिम दिन पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन का प्रशिक्षण लिया। कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय के ऑनलाइन एजुकेशन एवं LMS सेल और डिपार्टमेंट ऑफ़ आईटी के द्वारा किया गया। कार्यशाला को सफल बनाने में डॉ अनूप पटेल, शिवानी मौर्य, लेफ्टिनेंट अजय, सोनाक्षी धीमान, अंकुर तायल का विशेष योगदान रहा।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






