सत्यम की पाठशाला में पालिका चेयरपर्सन पहुंची खुशियों की सौगात लेकर

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में एक छोटी-सी पहल बड़े सामाजिक बदलाव की कहानी लिख रही है। रेलवे रोड स्थित सत्यम की पाठशाला में नवरात्रि के अवसर पर बच्चों के बीच पहुंचकर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने न सिर्फ उपहार वितरित किए, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणा का संचार भी किया। नगर के साईंधाम मंदिर के पास स्थित सत्यम की पाठशाला में नवरात्रि पर बच्चों के लिए खुशियों की सौगात और प्रेमोपहार लेकर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप बुधवार को अपनी पौत्री गौरवी के साथ पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पाठशाला में शिक्षा ग्रहण कर रहे छोटे बच्चों को उपहार वितरित किए और उनके साथ समय बिताया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया और सशक्त व स्वावलंबी बनने का संदेश दिया। बच्चों के साथ संवाद करते हुए उन्होंने उनके सपनों और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जाना। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने पाठशाला का निरीक्षण कर बच्चों से मुलाकात की और शिक्षण सामग्री तथा उपहार वितरित किए। उन्होंने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि सत्यम की पाठशाला जैसे प्रयास समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। सीमित संसाधनों में भी यदि संकल्प मजबूत हो, तो बड़े बदलाव संभव हैं। भारत सिंघल द्वारा किया जा रहा यह कार्य नि:स्वार्थ सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। हमारा प्रयास रहेगा कि ऐसे प्रयासों को हरसंभव सहयोग मिले, ताकि अधिक से अधिक बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो सके।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सितंबर 2025 में भी मीनाक्षी स्वरूप ने पाठशाला का दौरा कर बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की थी और इस पहल की सराहना की थी। सत्यम की पाठशाला सामाजिक बदलाव की एक प्रेरणादायक पहल बन चुकी है। रेलवे स्टेशन के पास स्थित स्लम बस्ती के बच्चों के जीवन में शिक्षा की अलख जगा रहे भारत सिंघल इस प्रयास के सूत्रधार हैं। विद्युत विभाग में कार्यरत भारत सिंघल अपनी दैनिक ड्यूटी के बाद प्रतिदिन शाम 5 से 7 बजे तक बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करते हैं। भारत सिंघल ने पालिकाध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि करीब तीन वर्ष पहले केवल एक बच्चे से शुरू हुई यह पाठशाला आज 50 बच्चों के भविष्य को संवार रही है। यहां स्मार्ट कक्षा की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे बच्चों को आधुनिक तरीके से शिक्षा दी जा रही है। पाठशाला से जुड़े कई बच्चे अब उच्च शिक्षा के लिए निजी विद्यालयों में प्रवेश ले चुके हैं, वहीं कुछ बच्चे कौशल विकास के तहत विभिन्न प्रशिक्षण क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal