नई दिल्ली (रिपोर्टर)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर जनपद बागपत के दोघट क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर आवश्यक कट दिलाने तथा क्षेत्र की विभिन्न ग्रामीण सड़कों के निर्माण व सुदृढ़ीकरण की मांग रखी।
चौधरी नरेश टिकैत ने मंत्री को अवगत कराया कि बागपत जनपद के दोघट क्षेत्र में कॉरिडोर पर कट न होने के कारण स्थानीय किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। खेतों तक पहुंचने, फसल को मंडियों तक ले जाने और दैनिक आवागमन में लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है, जिससे समय और आर्थिक नुकसान दोनों हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि दोघट में उचित स्थान पर कट प्रदान किया जाता है तो यह न केवल क्षेत्र के किसानों के लिए राहतकारी होगा, बल्कि स्थानीय व्यापार और विकास को भी गति मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र की जर्जर ग्रामीण सड़कों के निर्माण और मरम्मत की मांग करते हुए कहा कि गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए सुदृढ़ सड़क नेटवर्क अत्यंत आवश्यक है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रस्तुत मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, ताकि क्षेत्रीय समस्याओं का जल्द समाधान हो सके।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा।
भारतीय किसान यूनियन ने आशा व्यक्त की कि केंद्र सरकार शीघ्र ही इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर बागपत जनपद के किसानों और आम जनता को राहत प्रदान करेगी।

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस






