मुजफ्फरनगर में प्रदूषण विभाग की कार्रवाई, लगी सील

Share :

मुजफ्फरनगर में प्रदूषण विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन फैक्ट्रियों पर लगी सील
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पर्यावरण नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रही औद्योगिक इकाइयों पर जिला प्रशासन ने फिर से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डीएम उमेश मिश्रा के कड़े रुख के बाद सोमवार को मुजफ्फरनगर में प्रदूषण विभाग की टीम ने क्षेत्र में मिल रही शिकायतों के आधार पर प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों के विरुद्ध छापेमारी की। इस दौरान मुजफ्फरनगर में तीन पेपर मिलों के प्लांट सील किए गए, वहीं लोनी के सेवाधाम में चार छोटी लोहा गलाने वाली भट्टियों को प्रदूषण बोर्ड अधिकारियों ने सील करने की कार्रवाई की। इस कार्रवाई से अवैध रूप से औद्योगिक इकाइयों में हो रहे प्रदूषण को रोकने के लिए की गई कार्रवाई फैक्ट्री संचालन करने वाले तमाम संचालकों में हडकंप मचा हुआ है। जिलाधिकारी के निर्देशों पर गठित संयुक्त समिति ने सोमवार को विभिन्न पेपर मिलों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि कचरे से बने ईंधन (RDF) के उपयोग में भारी अनियमितताएं बरती जा रही थीं। प्रदूषण नियंत्रण के लिए लगाए गए ट्रॉमिल प्लांट मानकों के विपरीत पाए गए, जिसके बाद नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर के नेतृत्व में प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने मौके पर ही तीन बड़ी मिलों के ट्रॉमिल प्लांट को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। इसमें मैसर्स जीनस पेपर एंड बोर्ड्स लिमिटेड जानसठ रोड, मैसर्स केके डुप्लेक्स एंड पेपर मिल्स और एक अन्य पल्प एंड पेपर मिल भोपा रोड शामिल रही। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आरओ गीतेश चंद्रा ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण से खिलवाड़ करने वाली किसी भी इकाई को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal