मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी भरतिया कॉलोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर के संकीर्तन भवन में सोमवार से बालाजी जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम की इस घड़ी में सोमवार को प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा बालाजी धाम के संकीर्तन भवन में कलश स्थापना और पूजन के बीच महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व नई मंडी क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होती हुई कलश यात्रा निकाली गई इस कलश यात्रा के बाद व्यास पीठ से भक्तों पर अपनी अमृत में ज्ञान वर्षा करते हुए आचार्य श्री शांतनु जी महाराज ने आज बलिदान दिवस के अवसर पर क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि एवं नमन करते हुए प्रभु श्री राम कथा का बहुत ही सुंदर वर्णन किया। महाराज जी ने कहा कि श्री राम कथा में अमृत बरसता है इसलिए श्री राम कथा जरूर सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि कथा सुनने का अवसर उनको ही मिलता है जिन पर श्री हरि की विशेष कृपा होती है। आज की कथा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अशोक कंसल, समाजसेवी एवं उद्यमी भीमसेन कंसल, दिनेश बंसल, विश्व दीप गोयल, हरिशंकर तायल, शिवम तायल, नितिन संगल सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस






