हरिद्वार (रिपोर्टर)। जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। राजीव शर्मा ने कहा कि मदन कौशिक के लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव का लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर सुशील चौहान भी मौजूद रहे। बता दे बीते दिवस उत्तराखंड सरकार की ओर से प्रदेश में तार मंत्रियों की नियुक्ति की गई है इस नियुक्ति के उत्तराखंड की धामी सरकार ने मिशन 2027 में पुणे सत्ता में आने की कार्य योजना पर काम शुरू कर दिया है, राजनीतिक गलियां में इसको उसे शुरुआत की कारगर पहल बताया है।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






