मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं कबड्डी संघ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय आमंत्रण ओपन पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 22 मार्च तक चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर में किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को अपराह्न 4 बजे मुख्य अतिथि कंडारकर कमल किशोर देशभूषण मुख्य विकास अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि संजीव बालियान अर्जुन अवॉर्डी एवं अंतराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अतिथि जितेंद्र यादव क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सहारनपुर एवं मेरठ मंडल राहुल चोपड़ा क्रीड़ाधिकारी सहारनपुर मंडल द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। उक्त प्रतियोगिता में आए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं निर्णायकों का स्वागत पुष्पगुच्छ, सम्मान प्रतीक एवं पटका भेंटकर भूपेंद्र सिंह यादव प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी एवं पूनम बिश्नोई उप क्रीड़ा अधिकारी द्वारा सवागत किया गया। प्रतियोगिता में राजीव कुमार बाल कल्याण समिति मुजफ्फरनगर द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
उक्त प्रतियोगिता का मैच 21 मार्च को पूल ए पर मुजफ्फरनगर – सहारनपुर, पूल B पर मेरठ- बागपत, पूल C पर गाजियाबाद- मथुरा एवं पूल D पर सुल्तानपुर- बिजनौर- शामली एवं हापुड़ के मध्य कबड्डी मैच कराया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में जिला खेल कार्यालय स्टाफ भावना इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस






