मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग की छापामारी, मचा हड़कंप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के भोपा रोड स्थित बिंदल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब आयकर विभाग ने कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। आयकर विभाग की इस कार्रवाई के बाद पूरे औद्योगिक और व्यापारिक क्षेत्र में हलचल तेज हो गई।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह आयकर विभाग की विशेष टीम दिल्ली से मुख्यालय पहुंची और गोपनीय योजना के तहत बिंदल ग्रुप से जुड़े विभिन्न स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की। आयकर विभाग की टीमों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर अलसुबह चिन्हित परिसरों पर पहुंचकर जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई के दौरान सभी परिसरों को नियंत्रित किए जाने के साथ परिसरों में इस बीच आवाजाही पर रोक लगा दी गई। इस बीच भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया।
आयकर विभाग की इच्छा पर मेरी के दौरान बिंदल ग्रुप की प्रमुख इकाइयों में बिंदल पेपर्स, टिहरी पेपर्स, शाकुम्भरी पेपर्स और बिंदल डुप्लेक्स समेत कई स्थानों पर एक साथ टीमों ने जांच की। इसके अलावा बिजनौर स्थित बिंदल शुगर मिल और मुजफ्फरनगर की गांधी कॉलोनी स्थित बिंदल परिवार के आवास भी इस दौरान जांच के दायरे है। आयकर विभाग की टीम जिन गाड़ियों से यहां तक पहुंची, उन पर वेडिंग के स्टीकर लगे हुए थे। बताया जा रहा है कि टीम ने बाराती बनकर पहुंचने की रणनीति अपनाई, जिससे कार्रवाई को गोपनीय रखा जा सके। जानकारी के अनुसार, टीम के अधिकारी दस्तावेजों की जांच, कंप्यूटर डेटा की स्कैनिंग और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल कर रहे हैं। जांच प्रक्रिया को विस्तृत और व्यवस्थित तरीके से अंजाम दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में भव्यता की नई मिसाल बनेगा श्री श्याम गुणगान महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर की धार्मिक फिजाओं में एक बार फिर भक्ति की गूंज सुनाई देने वाली है। श्री श्याम प्रभु खाटू वाले की असीम कृपा से श्री श्याम परिवार सुखी संसार समिति द्वारा 4 मई को सायं 07:30 बजे एक भव्य श्री श्याम गुणगान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह विशाल धार्मिक आयोजन

कांग्रेस की किसान नौजवान बचाओ यात्रा को पुलिस ने सख्ती से रोका, धरना शुरू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। युवा कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में शनिवार को शहर के विभिन्न रास्तों से निकलने वाली कांग्रेस की किसान नौजवान बचाओ यात्रा के बढ़ते कदमों को स्थानीय पुलिस ने एकाएक ग्रहण लगा दिया। कंपनी बाग से निकलने वाली इस यात्रा को भारी पुलिस बल ने वहीं रोक दिया। इस बीच यात्रा निकालने की जिद

शुकतीर्थ में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, मोरारी बापू के श्रीमुख से बही भक्ति की गंगा

शुकतीर्थ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पवित्र तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित शुकदेव आश्रम के प्रांगण में शनिवार को विश्वविख्यात संत पूज्य मोरारी बापू के श्रीमुख से नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य एवं विधिवत शुभारंभ हुआ। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से ओतप्रोत इस आयोजन में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य यजमान एनआरआई

माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने घेरा डीआईओएस कार्यालय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उ०प्र० माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के तत्वावधान में शनिवार को प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष डा० अमित कुमार जैन के नेतृत्व में लम्बित समस्याओं के निराकरण हेतु शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरने का संचालन मंत्री अरूण कुमार ने किया। धरने को सम्बोधित करते हुए

कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज प्रबंध समिति ने किया मेधावियों को सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड ने विद्यालय का गौरव बढ़ाने वाले जनपद के टॉपर छात्र वंश सैनी और जिले में 8वें स्थान पर रहे मेधावी छात्र अंशु सिंघल को शनिवार में कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज प्रबंधन समिति ने सम्मानित किया। ­ाांसी रानी के निकट स्थित कॉलेज परिसर में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal