मंत्री कपिल देव ने रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात

Share :

नई दिल्ली/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कल नई दिल्ली स्थित रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश विशेषकर मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, बागपत, हापुड़ एवं बुलंदशहर जनपदों के यात्रियों की सुविधा से जुड़े महत्वपूर्ण रेल विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही रेल संबंधी मांगों को प्रमुखता से रखते हुए रेल सेवाओं के विस्तार, नई सुविधाओं के संचालन तथा बंद पड़ी सेवाओं को पुनः प्रारंभ करने का आग्रह किया। उन्होंने रेल मंत्री से आग्रह किया कि नई दिल्ली–लखनऊ एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12429/12430) का ठहराव जनपद हापुड़ के रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि हापुड़ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों के लिए एक महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन के रूप में विकसित हो रहा है, जहां इस ट्रेन का ठहराव होने से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम यात्रियों को लखनऊ आने-जाने में काफी सुविधा प्राप्त होगी।
इसके अतिरिक्त *मंत्री अग्रवाल ने संगम एक्सप्रेस (14164) के संचालन में संशोधन का सुझाव देते हुए कहा कि वर्तमान में यह ट्रेन मेरठ से प्रयागराज के लिए संचालित होती है। यदि इसे सहारनपुर जंक्शन से संचालित किया जाए तो सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं आसपास के जनपदों के यात्रियों को कानपुर और प्रयागराज जैसे प्रमुख शहरों तक सीधी एवं सुगम रेल सुविधा प्राप्त हो सकेगी, जिससे क्षेत्र के हजारों दैनिक यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रेल मंत्री को यह भी अवगत कराया कि कोरोना काल के दौरान सुरक्षा कारणों से कई महत्वपूर्ण रेल सेवाओं का संचालन बंद कर दिया गया था, जिनमें से कुछ सेवाएं आज भी पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी हैं। उन्होंने विशेष रूप से हरिद्वार–निजामुद्दीन, मेरठ–अंबाला तथा अंबाला–दिल्ली मार्ग की पूर्व में संचालित होने वाली ट्रेनों को शीघ्र पुनः प्रारंभ करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इन रेल सेवाओं का संचालन बंद रहने से औद्योगिक नगरी मेरठ, मुजफ्फरनगर तथा आसपास के क्षेत्रों के व्यापारियों, छात्रों एवं दैनिक यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने ने आधुनिक एवं तीव्र गति वाली रेल सेवाओं के विस्तार पर बल देते हुए सुझाव दिया कि 22490 वंदे भारत एक्सप्रेस को मेरठ के स्थान पर सहारनपुर से संचालित किया जाए। उन्होंने बताया कि यदि यह ट्रेन सहारनपुर से प्रातः लगभग 05:00 बजे प्रारंभ होकर मुजफ्फरनगर एवं मेरठ होते हुए लखनऊ तक संचालित की जाती है, तो इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लाखों यात्रियों को लखनऊ तक तीव्र, सुरक्षित एवं आधुनिक रेल सेवा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि इस सेवा को आगे वाराणसी तक बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा सकता है, जिससे यात्रियों को व्यापक लाभ प्राप्त होगा।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि उपरोक्त प्रस्ताव केवल रेल सेवाओं के विस्तार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनका सीधा संबंध क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक विकास से भी है। इन सेवाओं के शुरू होने तथा ठहराव मिलने से लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी, क्षेत्र के व्यापार एवं उद्योग को गति मिलेगी तथा प्रदेश की राजधानी लखनऊ से क्षेत्र का संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को इन प्रस्तावों का परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता की इन महत्वपूर्ण मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लाखों यात्रियों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्काउट-गाइड द्वारा समाज सेवा कार्य संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रादेशिक मुख्यालय तथा प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के आदेशानुसार एवं जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में समाज सेवा गतिविधियों के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सहयोग से स्काउट-गाइड द्वारा व्यापक समाज सेवा कार्य संपन्न किया गया। इस अवसर पर स्काउट

मंत्री कपिल देव ने शुकतीर्थ आश्रम में संत श्री गुरु रविदास समरसता दीपयज्ञ कार्यक्रम में किया सहभाग

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार आयोजित “संत श्री गुरु रविदास समरसता दीपयज्ञ” कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने पावन शुकतीर्थ आश्रम में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ग्रामवासियों के

भारतीय कृषि को दीर्घकालिक, व्यावहारिक एवं किसान-हितैषी सुधारों की आवश्यकता : अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भेजकर कहा है कि भारतीय कृषि को केवल आंदोलनों और अल्पकालिक निर्णयों के बजाय दीर्घकालिक, व्यावहारिक एवं किसान-हितैषी सुधारों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) द्वारा बिजली निजीकरण विधेयक 2025, बीज विधेयक 2025,

सोनार समाज का शीघ्र होगा पारिवारिक सम्मेलन, सम्मेलन मे तय होंगी 2027 चुनाव क़ी रणनीति

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)‌ श्री मेढ क्षत्रिय सोनार समाज समन्वय समिति मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान में मुज़फ्फरनगर पंचमुखी सर्राफा बाजार मे सोनार समाज क़ी एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के बिखरे सुनार समाज को जागरूक कर एकजुट किए जाने को लेकर चर्चा की गई, साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त सोनार समाज को संगठित किये

बीएचईएल ने हासिल किया आठ गैस टबाईन जेनरेटर पैकेज की आपर्ति, निर्माण और पर्यवेक्षण का आर्डर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीएचईएल ने नाइजीरिया के डांगोटे पेट्रोलियम रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स फ्री जोन एंटरप्राइज से आठ (8) गैस टर्बाइन जेनरेटर पैकेजों की आपूर्ति और उनके निर्माण एवं चालू करने (कमीशनिंग) के पर्यवेक्षण का एक महत्वपूर्ण ऑर्डर हासिल किया है। कड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के बीच यह ऑर्डर, डांगोटे समूह के हिस्से – डांगोटे पेट्रोलियम रिफाइनरी एंड

हरिद्वार जिला पॉश समिति की अध्यक्ष व सदस्यों ने किया गंगा पूजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कार्य स्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और उनके आत्मसम्मान की रक्षा के लिए भारत सरकार द्वारा बनाए गए पॉश एक्ट की हरिद्वार जिला स्तरीय समिति की अध्यक्ष डा.मनु शिवपुरी, सदस्य शशी शर्मा व एडवोकेट रश्मि उपाध्याय ने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन और आरती कर निष्पक्ष कर्तव्य निर्वहन का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिला

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal