मंत्री कपिल देव 5 करोड़ की विकास परियोजनाओं की तैयारी में जुटे

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की खातिर सरकार की विकासपरक नीति के तहत शहरी विधानसभा क्षेत्र में विकास की एक नई पहल शुरू की गई है। क्षेत्र की स्थानीय जरुरतों को ध्यान में रखते हुए 5 करोड़ तक के विकास कार्यों के प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं, जिससे इन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार व जनहित की अन्य परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा सकेगा।
यूपी सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यम शीलता विभाग के मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव ने अपने गांधी नगर आवास पर मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अब नए सिरे से विकास प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकासपरक नीतियों के तहत विभिन्न जनहित योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए 05 करोड़ रुपये तक के विकास प्रस्ताव भेजे जा सकते हैं। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए एक बेहतर अवसर बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय जरुरतों के अनुरूप विकास कार्यों को तेजी से लागू करने में मदद मिलेगी।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यूपी सरकार का उद्देश्य गांवों और शहरों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना है, ताकि आमजन को बेहतर सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार लगातार प्रदेश के हर क्षेत्र के संतुलित विकास को प्रतिबद्ध है। मंत्री कपिल देव ने भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों, मंडल अध्यक्षों और अन्य पार्टी पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों की आवश्यकताओं का आंकलन करके विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करें और उन्हें शीघ्र उपलब्ध कराएं। इससे सभी प्रस्तावों को समयबद्ध तरीके से संकलित कर आगे भेजा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं और जरुरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए प्रस्ताव क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के विकास और प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाने का भी आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

सोमवती अमावस्या स्नान से एक दिन पूर्व ही हरिद्वार में उमड़ी भारी भीड़

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान के एक दिन पूर्व ही भारी भीड़ आने से हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक जाम की स्थिति बन गयी। भीड़ नियंत्रण और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वीकेंड के चलते दो दिन से भारी संख्या में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal