नारी परिवार की प्रथम गुरू होती है: ब्रह्मकुमारी जयंती

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केशवपुरी के द्वारा रविवार को ब्रह्मकुमारी मेडिटेशन सेंटर बामनहेरी में महिला सशक्तिकरण-श्रेष्ठ समाज की आधारशिला विषय पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यशि गर्ग खंड कार्य वाहिका राष्ट्रीय सेविका समिति, चरथावल उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्त होने से ही समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव है। कार्यक्रम में पूर्व प्रोफेसर डॉ. चित्रा चौधरी ने महिलाओं को शिक्षा, आत्म विश्वास, आत्मनिर्भरता के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया।
मुख्य वक्ता राजयोगिनी जयंती दीदी ने कहा कि नारी मात्र परिवार की ही नहीं बल्कि पूरे समाज की आधारशिला है। नारी में प्रेम, करुणा, सहनशीलता और त्याग जैसे दिव्य गुण स्वाभाविक रूप से मौजूद होते हैं। जब नारी अपनी आंतरिक शक्ति व आत्म सम्मान को पहचान लेती है, तो वह समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरक शक्ति बन जाती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिला सशक्तिकरण केवल अधिकार प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने अंदर की आध्यात्मिक शक्ति को जागृत करना भी उतना आवश्यक है। राजयोगिनी जयंती दीदी ने कहा कि नारी परिवार की प्रथम गुरू होती है। बच्चे सबसे पहले मां से संस्कार सीखते हैं। यदि मां स्वयं सकारात्मक, संस्कारी और आत्मिक रूप से मजबूत होगी, तो वह आने वाली पीढ़ी को भी श्रेष्ठ संस्कार दे सकेगी। इसलिए महिलाओं को अपने मानसिक व आध्यात्मिक विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान प्रेरणादायी उद्बोधन के साथ दिव्य गीत-संगीत के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को आध्यात्मिक संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की अनेक महिलाओं और गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal