कृषि मंत्री से मिले धर्मेन्द्र मलिक, गिनाई समस्याएं

Share :

नई दिल्ली/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात करते हुए देश में तेजी से आलू के गिरते दाम और गन्ना प्रजातियों के संकट को लेकर मांग-पत्र दिया। नई दिल्ली में भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से कृषि मंत्रालय में मुलाकात करते हुए देश के आलू किसानों, विशेषकर यूपी के गन्ना उत्पादक किसानों के समक्ष आ रही गंभीर समस्याओं से अवगत कराया।
इस दौरान भाकियू नेता धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि देश में आलू के दाम गिर रहे हैं, जिसके कारण किसानों को अपनी फसलों का लागत मूल्य भी प्राप्त नहीं हो पा रहा है। मंडियों में प्रतिदिन आलू के भाव गिरने से इन किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि आलू के लिए निर्यात प्रोत्साहन नीति लागू की जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके और बाजार में संतुलन स्थापित हो। इसके साथ धर्मेन्द्र मलिक ने उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों की समस्याओं पर भी चर्चा करते हुए बताया कि इन किसानों की प्रमुख व लाभकारी गन्ना प्रजाति 0238 बीमारी के कारण लगभग समाप्त हो चुकी है। इसके चलते किसानों के सामने नई और बेहतर प्रजातियों की उपलब्धता की गंभीर चुनौती उत्पन्न हो गई है। उन्होंने सुझाव दिया कि कोयंबटूर स्थित गन्ना प्रजनन संस्थान के करनाल केंद्र पर विकसित गन्ने की नई प्रजातियां सीओ 20016 एवं सीओ 21012 को विशेष परिस्थितियों में शीघ्र विमोचित किया जाए, ताकि किसानों को बेहतर विकल्प मिल सकें और उनकी आय में वृद्धि हो सके। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन विषयों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने व समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश देने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal