मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी परिवारों से जुड़े संजय सर्राफ और राजन अग्रवाल दुबई से सकुशल वापस लौट आए हैं। दोनों के भारत पहुंचने की सूचना मिलते ही उनके परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार के लोगों ने सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही यह संभव हो पाया।

शहर के प्रमुख व्यापारी रामकुमार सर्राफ के पुत्र संजय सर्राफ तथा वरिष्ठ समाजसेवी कुंज बिहारी अग्रवाल के पुत्र राजन अग्रवाल कुछ समय पूर्व छुट्टियां मनाने के लिए दुबई गए थे। इसी दौरान वहां की परिस्थितियों के कारण उनकी वापसी में दिक्कत आ गई और वे कुछ समय तक वहीं फंस गए थे। इस बात की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग चिंतित हो गए थे। परिजनों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव से संपर्क किया। मंत्री ने तुरंत मामले को संज्ञान में लेकर संबंधित अधिकारियों और दूतावास से बातचीत की तथा दोनों युवकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास शुरू कराए। लगातार समन्वय और प्रयासों के बाद संजय सर्राफ और राजन अग्रवाल की भारत वापसी सुनिश्चित हो सकी। दोनों के वापस घर पहुंचने पर परिवार और परिचितों ने राहत की सांस ली। परिजनों ने कहा कि मुश्किल समय में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने व्यक्तिगत रुचि लेते हुए उनकी मदद की, जिसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे। इस अवसर पर परिवारजनों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और संवेदनशीलता से आम लोगों को बड़ी राहत मिलती है। उन्होंने प्रदेश सरकार और मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

श्री बालाजी शनिदेव मंदिर का 12वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया
हरिद्वार (रिपोर्टर)। जगजीतपुर स्थित श्री बालाजी शनिदेव मंदिर का 12वा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आसपास क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम आयोजक अनिल मिश्रा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम अंतर्गत सुंदर कांड पाठ, भगवान बालाजी, 56 भोग,






