सीमा विस्तारित क्षेत्र के लोग काट रहे चक्कर, जिम्मेदार मौन

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर में सीमा विस्तार के बाद 11 पूर्ण गांवों की आबादी शामिल होने के बाद भी नव विस्तारित क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का अभी समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में तमाम लोग आज भी ब्लॉक, तहसील से लेकर टाउनहाल तक चक्कर काटने को विवश हो रहे हैं। इसके लिए भाजपा सभासद ने पालिका के हल्के को बढ़ाये जाने के साथ कर्मचारियों की तैनाती नये सिरे से कराने की मांग की, ताकि नव-विस्तारित क्षेत्र की जनता के बिलिंग संबंधी कार्य में सुलभ व्यवस्था बन सके।
पालिका वार्ड 30 से भाजपा सभासद नवनीत गुप्ता ने पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को पत्र लिखते हुए बताया कि 2023 में प्रदेश शासन द्वारा नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर का सीमा विस्तार कराया था, जिसमें 11 गांवों का पूरा क्षेत्र तथा 04 गांवों के आंशिक क्षेत्र पालिका सीमा में शामिल हुए हैं। जिसके कारण वर्तमान में पालिका सीमान्तर्गत लगभग 84500 मकानों/अचल सम्पत्तियों से बढ़कर लगभग 1,25,000 अचल सम्पत्तियां आ गई हैं। जितने गांवों का क्षेत्रफल पालिका सीमा में आया है, वहां के लोगों को अपने मकानों और प्लाटों इत्यादि अचल सम्पत्तियों पर बैंक ऋण लेने व अन्य सरकारी कार्यों को पूर्ण कराने में काफी दिक्कतें उत्पन्न हो रही हैं। सभासद नवनीत ने कहा कि पालिका में अभी तक 8 हल्के बनाए हुए है, जिनमें अभी तक 08 पालिका कर्मी कार्यरत हैं। सीमा विस्तार के बाद पालिका सीमा में आए क्षेत्रों को देखते हुए पालिका के 8 हल्कों को बढ़ाया जाना जरुरी है। उन्होंने सीमा विस्तार के बीच पालिका कर विभाग में कम से कम 12 हल्के बनाने की मांग की है। इसके साथ ही उनमें में कार्यरत बीसी, मीटर रीडर और मोहर्रिर को गृहकर, जलकर एवं जल मूल्य वसूली हेतु जवाबदेही के साथ नियुक्त करते हुए कार्य कराया जाये। इसमें जलकर एवं जलमूल्य के बिलों, करांकन एवं जल संयोजन इत्यादि सम्बन्धित कार्य को एक पालिका कर्मी द्वारा अपने निर्धारित हल्के के क्षेत्र के लिए संपादित कराया जाये, ताकि सीमान्तर्गत आए गांवों के व्यक्तियों को सरकारी कार्यों को पालिका के जरुरी दस्तावेज उपलब्ध कराते हुए उनकी समस्या का निदान कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal